×

Bihar News: बिहार में भयानक धमाका, सिलेंडर ब्लास्ट में 30 लोग झुलसे, बन रहा था छठ का प्रसाद

Cylinder Blast In Bihar: बिहार के औरंगाबाद में बड़ा हादसा हो गया है यहां एक घर में रसोई गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने से 30 लोग झुलस गए। इसमें 7 पुलिसकर्मी और 23 लोग हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 29 Oct 2022 1:56 AM GMT (Updated on: 29 Oct 2022 1:57 AM GMT)
LPG cylinder blast in Bihar
X

बिहार: औरंगाबाद में रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट 30 लोग झुलसे, छठ का प्रसाद बनाने के दौरान गैस रिफिल से लगी आग

Cylinder Blast In Bihar: बिहार के औरंगाबाद में बड़ा हादसा हो गया है यहां एक घर में रसोई गैस सिलेंडर के ब्लास्ट (LPG Cylinder Blast ) होने से 30 लोग झुलस गए। इसमें 7 पुलिसकर्मी और 23 लोग हैं। दरअसल शहर के नगर थाना क्षेत्र के साहिबगंज मोहल्ले में शुक्रवार अहले सुबह करीब 3:30 बजे अनिल गोस्वामी के घर में छठ महापर्व (Chhath 2022) को लेकर छठ का प्रसाद बनाया जा रहा था। इसी दौरान गैस का रिसाव (gas leak) होने लगा जब तक घर के लोग समझ पाते तब तक आग लग गई। आग लगते ही घर की महिलाएं बाहर निकल गई। अनिल गोस्वामी और उनका बेटा आग बुझाने में जुट गया।

इधर देखते ही देखते स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने में जुट गए। इसके बाद अग्निशमन की टीम (fire brigade) और पुलिस को सूचना दी गई। यह लोग भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए। इसी दौरान अचानक एक तेज धमाका हुआ। किचन में रखा रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। इसकी चपेट में करीब 30 लोग आ गए। आग बुझाने की कोशिश कर रहे लोग और 7 पुलिसकर्मी झुलस गए।


8 लोगों की स्थिति गंभीर

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया इसके बाद मोहल्ले वासी जुटे और सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से 8 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।


छठ महापर्व का महाप्रसाद बनाते वक्त हुई घटना

वहीं गृह स्वामी अनिल गोस्वामी का कहना है कि छठ महापर्व को लेकर महाप्रसाद बनाया जा रहा था। इसी दौरान गैस का रिसाव होने लगा। हम लोग जब तक कुछ समझ पाते आग लग गई और कुछ देर बाद सिलेंडर ब्लास्ट कर दिया। इसमें घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मैं, मेरा एक बेटा भी आग की चपेट में आ गया साथ ही पड़ोसी और पुलिसकर्मी भी आग की चपेट में आने से झुलस गए। उनका इलाज चल रहा है।


घायलों में अनिल गोस्वामी, प्रभात कुमार, आरएन गोस्वामी, राजकिशोर, मोहम्मद मोजम, मोहम्मद मेराज, मोहम्मद बिट्टू, असगर, शाहनवाज, सोनू, महेंद्र, आदित्य राय, सुधांशु कुमार, छोटू आलम, अरबाज, साबिर, पंकज वर्मा, अभय कुमार ठाकुर, राजीव कुमार, दिलीप कुमार, अखिलेश कुमार, छोटू आलम, प्रीति कुमारी, जगलाल प्रसाद समेत कई लोग शामिल हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story