×

Bhojpuri Singer Devi: सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, आज के भोजपुरी गायकों को 'देवी' जैसी गायिकाओं से सीख लेना चाहिए

Bhojpuri Singer Devi: पद्म श्री शारदा सिन्हा के बाद हाल के दिनों में भोजपुरी (Bhojpuri) में अगर किसी गायक ने साफ-सुथरे गानों से अपनी पहचान बनाई तो वह 'देवी' हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 8 May 2022 4:18 PM GMT
Bhojpuri Singer Devi: Debate broke out on social media, todays Bhojpuri singers should learn from singers like Devi
X

भोजपुरी गायिका देवी: Photo - Social Media

Bhojpuri Singer Devi: व्यूज और पॉपुलैरिटी (Views and popularity) के लिए अश्लील गाना (porn song) गाने वाले भोजपुरी गायकों को शारदा सिन्हा ( Sharda Sinha), मालिनी अवस्थी (Malini Awasthi) और देवी (Devi) जैसी गायिकाओं से सीख लेना चाहिए, अश्लीलता से कोसों दूर रहकर इन महिला गायिकाओं ने भोजपुरी का सम्मान बढ़ाया है।

भोजपुरी सिनेमा में देवी की है एक अलग पहचान

पद्म श्री शारदा सिन्हा (Padma Shri Sharda Sinha) के बाद हाल के दिनों में भोजपुरी (Bhojpuri) में अगर किसी गायक ने साफ-सुथरे गानों से अपनी पहचान बनाई तो वह 'देवी' हैं। 'देवी' (Devi) के गाने ऐसे होतें हैं जिसे आप सुनते ही झूम उठेंगे, चाहे भक्ति गाना हो या फिल्मी। शायद यही वजह है कि भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में देवी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

भोजपुरी की सुपरस्टार सिंगर हैं देवी

भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी सिंगर 'देवी' जिनके गाने फैन्स को बहुत पसंद आते हैं। उनके कई गानें बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हुए हैं जिसे आज भी उन्हें श्रोता काफी पसंद करते हैं। लोक गीतों (folk songs) के जरिए भोजपुरी भाषा (Bhojpuri language) को कई हुनरबाज सिंगर मिले, इनमें से एक सुपरस्टार सिंगर हैं देवी।

आज जब भोजपुरी में अश्लीलता को काफी बढ़ावा मिल चुका है तो लोग सोशल मीडिया (social media) पर सीख दे रहे हैं कि आज के नए गायकों को शारदा सिन्हा, मालिनी अवस्थी ,देवी और कल्पना जैसी गायिकाओं से सीख लेना चाहिए। आज भी सरकारी कार्यक्रमों में इन महिला गायिकाओं को ही बुलाया जाता है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स आज के भोजपुरी गायकों को सलाह दे रहे हैं कि भोजपुरी के सम्मान के लिए 'देवी' (Devi) जैसी गायिकाओं से सीख लेना चाहिए जिनके गाने हमेशा साफ-सुथरे आते रहे हैं और लोगों को काफी पसंद भी आते हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story