×

Famous Dussehra Mela: पटना के गांधी मैदान का दशहरा मेला देशभर में हैं काफी मशहूर

Famous Dussehra Mela in Bihar: 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक भारत में दशहरा की धूम रहती है।नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना की जाती है।इस दौरान भारत के सभी राज्यों में मेला भी लगता है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 19 Sep 2022 1:44 AM GMT
Famous Dussehra Mela in Bihar
X

Famous Dussehra Mela 2022 ( Image: Social Media)

Famous Dussehra Mela in Bihar: देशभर में जल्द ही दुर्गा पूजा का त्योहार मनाया जाएगा। बता दे 26 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर तक भारत में दशहरा की धूम रहने वाली है। नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना की जाती है। इस दौरान भारत के सभी राज्यों में मेला भी लगता है।

बता दे कि भारत के सभी राज्यों में दशहरा अलग अलग तरह से मनाया जाता है। गुजरात में गरबा या डांडिया नाइट्स खूब पॉपुलर है। अगर वहीं बात करें भारत में सबसे अच्छा कहां दशहरा मेला लगता है तो यह कह पाना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि सभी राज्यों में बहुत ही खूबसूरत मेला का आयोजन होता है। दरअसल हम यहां बिहार में लगने वाले दशहरा मेला की बात कर रहें हैं। आइए जानते हैं विस्तार से पटना का दशहरा मेला देशभर में कैसे मशहूर है।

1950 से हुआ मशहूर

दरअसल पटना के दशहरा मेले की धूम साल 1950 से ही है। बता दे साल 1950 से 1980 तक पटना के दशहरा मेले का चर्चा खूब होता रहा। बता दे दशहरा के मौके पर पटना में संगीत के कई भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे। इस दौरान देश के सभी दिग्गज गायक, वादक और नृत्य के महारथी पटना आते थें। बता दे आज भी पटना की कुछ दुर्गापूजा समितियां 77 साल पुरानी हैं। वहीं पटना दशहरा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत साल 1944 में हुई थी। बता दे पटना के गोविंद मित्रा रोड में भव्य पूजा पंडाल बना था और यहां संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। फिर इसके बाद 1949 में लंगर टोली में संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साल 1950 में पटना जंक्शन के पास दुर्गापूजा के मौके पर संगीत कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद धीरे- धीरे पटना की कई और पूजा समितियां इस होड़ में शामिल होती गई।

आज भी होते हैं कार्यक्रम

हालांकि आज भी पटना के कई जगहों पर भव्य दशहरा मेले का आयोजन होता है। बता दे कि पटना के गांधी मैदान से लेकर पटना सिटी, लंगर टोली, खचनजी रोड आदि कई जगह दशहरा मेले की धूम रहती हैं। इस दौरान संगीत कार्यक्रम, डांस, झांकी, रामलीला आदि का आयोजन होता है। साथ ही सभी जगहों पर मां दुर्गा सहित कई देवी देवताओं के मूर्ति की स्थापना की जाती है और पंडाल बनाए जाते हैं। जिसे देखने लाखों की संख्या में लोग आते हैं।

गांधी मैदान में रामलीला और रावण दहन

पटना के गांधी मैदान में रामलीला का आयोजन किया जाता है। भगवान श्रीराम, माता सीता और भगवान लक्षण और भगवान हनुमान की झांकियां निकाली जाती हैं। इसके अलावा रावण दहन का भी आयोजन किया जाता है। इस दौरान रावण, मेघनाद, कुंभकरण के पुतले जलाए जाते हैं।

ज्ञान भवन में मेला

दशहरा के मौके पर गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में दशहरा मेले का आयोजन किया जाता है। जहां इस मेले में बिहार के कई जिले से आए दुकानदार अपनी दुकान लगाते हैं। इस दौरान लोगों की खूब भीड़ होती है। साड़ी, मधुबनी पेंटिंग, आर्ट और क्राफ्ट, आचार, मुरब्बे, फुटवेयर, ज्वैलरी, किताब, पूजा पाठ के समान, खिलौने आदि की दुकान लगती हैं। लोग यहां खूब खरीदारी भी करते हैं। इसके अलावा टेस्टी फूड के लिए भी स्टॉल लगते हैं, जहां चाट, गोलगप्पे, चाउमिन, शिकंजी, डोसा, इंडियन और चाइनीज फूड आदि मिलते हैं, जिसे लोग खूब एंजॉय भी करते हैं और दशहरा का खूब जश्न मनाते हैं।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story