×

Dussehra 2022: पटना, गया और भागलपुर समेत 5 जिलों में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात, दंगा रोकने के लिए 12 कंपनी

Bihar News Today: दशहरा पर बिहार में शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए पुलिस मुख्यालय खास इंतजाम कर रही है। पूजा पंडाल में CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 1 Oct 2022 3:51 AM GMT
Dussehra 2022: पटना, गया और भागलपुर समेत 5 जिलों में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात, दंगा रोकने के लिए 12 कंपनी
X

Bihar: दशहरा पर बिहार में शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए पुलिस मुख्यालय (Police Headquarters) खास इंतजाम कर रही है। मुख्यालय ने इसके लिए इस बार टेक्निकल सेल को अलग से जिम्मेदारी दी है। पूरे राज्य में जहां भी पूजा पंडाल बनाए गए हैं, वहां सीसीटीवी कैमरा (cctv camera in pandal) लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस सीसीटीवी के जरिए टीम लोगों पर कड़ी नजर रखेगी। इसके लिए हर जिले में सीसीटीवी कंट्रोल में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

इसके अलावा साइबर सेल भी सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखेगी। इस टीम का काम होगा सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाह या अन्य संदिग्ध गतिविधियों को रोकना। बिहार पुलिस मुख्यालय ने दावा किया है कि पूजा पंडाल से लेकर चौक-चाराहों और भीड़-भाड़ वाले तमाम जगहों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। महिला और लड़कियों की सुरक्षा की जाएगी। राजधानी में रावण पुतला दहन के दौरान भी अतिरिक्त पुलिस अधिकारी और सुरक्षकर्मियों की तैनाती की गई है। पटना पुलिस को 10 एक्स्ट्रा डीएसपी दिए गए हैं। हर पल पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट मोड में रखा गया है।

बिहार स्पेशल आर्म्ड फोर्स (BSAP) की 20 कंपनियों को तैनात किया गया

एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार के अनुसार इस बार पैरामिलिट्री फोर्स के 5 कंपनियों की तैनाती की गई है। जो पटना, भागलपुर, गया, नवादा और सिवान में मोर्चा संभालेंगी। इसमें एसएसबी और आरएएफ के कंपनियां शामिल हैं। इनके साथ ही बिहार स्पेशल आर्म्ड फोर्स (BSAP) की 20 कंपनियों को तैनात किया गया है। 8896 नए व ट्रेंड सिपाहियों को भी चौकसी बरतने और नजर रखने के लिए ही प्रतिनियुक्त किया गया है।लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन रखने के लिए 2199 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर को भी लगाया गया है। इनके साथ ही 33 ट्रेनी डीएसपी भी लगाए गए हैं।

महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान

पुलिस मुख्यालय का दावा है कि राज्य के किसी भी इलाके में दंगा न हो, इसके लिए क्षेत्रीय स्तर पर दंगा निरोधक 12 कंपनियों को लगाया गया है। एडीजे गंगवार ने बताया कि पूजा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। क्योंकि, पूजा के दरम्यान पंडालों के अलावा बाजार, मेला और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाएं-लड़कियां घूमने जाती हैं। कहीं चेन स्नेचिंग की घटना नहीं हो, इसके लिए विशेष तैयारी की गई है। साथ ही BSAP के संग 1880 महिला जवानों की तैनाती की गई है। जगह-जगह पर चौकसी बरती जाए, इसलिए होमगार्ड के 4 हजार जवानों को भी सुरक्षा-व्यवस्था में इस बार लगाया गया है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story