×

Chhath Festival: छठ पर्व पर बिहार आने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, पूर्व मध्य रेलवे ने 124 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान

Chhath Festival: पूर्व मध्य रेलवे ने छठ पूजा को लेकर बिहार के लिए 124 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेनें बुधवार से चलाई जाएंगी।

Network
Newstrack Network
Published on: 25 Oct 2022 4:55 PM GMT
Indian Railway
X

Indian Railway। (Social Media)

Chhath Festival: रेल यात्री कृपया ध्यान दें। अगर आप छठ महापर्व (chhath festival) पर बिहार आना चाह रहे हैं और आपको ट्रेन में टिकट नहीं मिल रहा तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है। पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) ने छठ पूजा को लेकर बिहार के लिए 124 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेनें बुधवार से चलाई जाएंगी। दिल्ली, अमृतसर, भोपाल, जबलपुर, रांची, अहमदाबाद और इंदौर समेत कई शहरों से आने वाले यात्री को इसका लाभ मिलेगा।

छठ पर्व पर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का लिया फैसला: सीपीआरओ

पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि छठ महापर्व को लेकर यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है यह ट्रेनें 26 अक्टूबर से चलाई जाएंगी

बिहार का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है छठ महापर्व: मुख्य सचिव

मालूम हो कि सीएम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर बात कर राज्य में छठ महापर्व के मद्देनजर विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया। मुख्य सचिव ने कहा कि छठ महापर्व बिहार का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। इसमें बिहारवासी बड़ी संख्या में अपने घर आते हैं। इस वर्ष कोरोना के प्रसार कम होने के कारण बिहार आ रहे लोगों की संख्या में वृद्धि होगी। आने वाले लोगों की बड़ी संख्या को देखते हुए छठ महापर्व के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में स्पेशल ट्रेनों को चलाए जाने की आवश्यकता है ताकि आने वाले लोगों को यात्रा में सहूलियत हो।

आइए जानते हैं किस शहर के लिए कौन-कौन सी ट्रेनें चलाई जाएंगी

  • 05978 डिब्रूगढ़-गोरखपुर छठ स्पेशल डिब्रूगढ़ से 27.10.2022 को 19.25 बजे खुलकर शुक्रवार को 23.30 बजे समस्तीपुर एवं शनिवार को 01.35 बजे हाजीपुर रुकते हुए 07.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
  • 05777 गोरखपुर-न्यू जलपाईगुड़ी छठ स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 29.10.2022 को 17.00 बजे खुलकर 21.10 बजे हाजीपुर रूकते हुए 30.10.2022 को 09.30 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।
  • 05778 न्यू जलपाईगुड़ी-गोरखपुर छठ स्पेशल 31.10.2022 को न्यू जलपाईगुड़ी से 14.00 बजे खुलकर 23.00 बजे हाजीपुर रूकते हुए अगले दिन 04.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
  • 09011 मुंबई सेंट्रल-मालदा टाउन सुपरफास्ट स्पेशल मुंबई सेंट्रल से 30.10.2022 को 22.50 बजे खुलकर मंगलवार को 10.30 बजे मुजफ्फरपुर रुकते हुए 18.45 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।
  • 09012 मालदा टाउन-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 26.10.2022 एवं 02.11.2022 को मालदा टाउन से 05.00 बजे खुलकर 14.00 बजे मुजफ्फरपुर रुकते हुए शुक्रवार को 05.05 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
  • 03435 मालदा टाउन-आनंद विहार छठ स्पेशल मालदा टाउन से दिनांक 31.10.2022 एवं 07.11.2022 को 09.05 बजे खुलकर 17.55 बजे पटना रुकते हुए मंगलवार को 13.45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 01032 मालदा टाउन-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पूजा स्पेशल दिनांक 26.10.2022 को मालदा टाउन से 12.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 03.50 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।
  • 04036 दिल्ली-भागलपुर पूजा स्पेशल दिनांक 28.10.2022 को दिल्ली से 09.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
  • 04035 भागलपुर-दिल्ली पूजा स्पेशल 29.10.2022 को भागलपुर से 09.45 बजे खुलकर अगले दिन 06.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
  • 04058 दिल्ली-भागलपुर पूजा स्पेशल 26.10.2022 को दिल्ली से 09.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
  • 04057 भागलपुर-दिल्ली पूजा स्पेशल 27.10.2022 को भागलपुर से 09.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 06.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
  • 04033 भागलपुर-दिल्ली पूजा स्पेशल 26.10.2022 को भागलपुर से 09.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 06.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
  • 04680 अमृतसर-कटिहार पूजा स्पेशल दिनांक 27.10.2022 को अमृतसर से 08.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16.30 बजे कटिहार पहुंचेगी।
  • 04679 कटिहार-अमृतसर पूजा स्पेशल 28.10.2022 को कटिहार से 20.00 बजे खुलकर अगले दिन 04.30 बजे अमृतसर जंक्शन पहुंचेगी।
  • 04316 देहरादून-हावड़ा पूजा स्पेशल दिनांक 27.10.2022 को देहरादून से 00.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 09.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
  • 04315 हावड़ा-देहरादून पूजा स्पेशल 28.10.2022 को हावड़ा से 12.30 बजे खुलकर अगले दिन 20.00 बजे देहरादून पहुंचेगी।
  • 08117 शालिमार-बढ़नी पूजा स्पेशल दिनांक 27.10.2022 को शालिमार से 19.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 22.00 बजे बढ़नी पहुंचेगी।
  • 08118 बढ़नी-शालिमार पूजा स्पेशल 29.10.2022 को बढ़नी से 08.00 बजे खुलकर अगले दिन 10.00 बजे शालिमार पहुंचेगी।
  • 05977 गोरखपुर-डिब्रूगढ़ छठ स्पेशल 01.11.2022 को गोरखपुर से 07.50 बजे खुलकर 13.35 बजे हाजीपुर रुकते हुए अगले दिन 20.50 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी।
  • 03436 आनंद विहार-मालदा टाउन छठ स्पेशल ट्रेन दिनांक 01.11.2022 एवं 08.11.2022 को आनंद विहार से 17.10 बजे खुलकर बुधवार को 14.30 बजे पटना रुकते हुए 23.50 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।
  • 04002 आनंद विहार-भागलपुर पूजा स्पेशल 10.11.2022 तक प्रत्येक गुरुवार को आनंद विहार से 19.05 बजे खुलकर अगले दिन 18.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
  • 04001 भागलपुर-आनंद विहार पूजा स्पेशल 11.11.2022 तक प्रत्येक शुक्रवार को भागलपुर से 19.45 बजे खुलकर अगले दिन 18.40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
  • 03169 कोलकाता-हरिद्वार पूजा स्पेशल 12.11.2022 तक प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से 11.25 बजे खुलकर 21.30 बजे पटना रुकते हुए अगले दिन रविवार को 18.00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
  • 03170 हरिद्वार-कोलकाता पूजा स्पेशल 13.11.2022 तक प्रत्येक रविवार को हरिद्वार से 20.30 बजे खुलकर सोमवार को 15.20 बजे पटना रुकते हुए मंगलवार को 03.35 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story