TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Bihar News: प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा पर टूटा दुखों का पहाड़, ब्रेन हेमरेज से पति का निधन

Bihar News: पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर सिन्हा शिक्षा विभाग के रिजनल डिप्टी डायरेक्टर पद से रिटायर्ड हुए थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को पटना के गुलाबी घाट पर किया जाएगा।

Shishumanjali kharwar
Published on: 22 Sep 2024 8:48 AM GMT (Updated on: 22 Sep 2024 9:24 AM GMT)
sharda sinha husband death
X

प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के पति का निधन (सोशल मीडिया)

Bihar News: प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के पति 80 वर्षीय ब्रज किशोर सिन्हा का रविवार को निधन हो गया। शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमान ने बताया कि दो दिन पूर्व उनके पिताजी घर में गिर गए थे। जिससे उनके सिर में काफी चोट आई थी। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार को ब्रेन हेमरेज होने की वजह से उनका निधन हो गया। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) के पति ब्रज किशोर सिन्हा शिक्षा विभाग के रिजनल डिप्टी डायरेक्टर पद से रिटायर्ड हुए थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को पटना के गुलाबी घाट पर किया जाएगा।

दो दिन पहले गिरने से सिर में आयी थी चोट

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा के पुत्र अंशुमान ने बताया कि उनके पिता 80 वर्षीय ब्रज किशोर दो दिन पूर्व घर में ही गिर गए थे। जिसके चलते उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें गंभीर हालत में पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वह वेटिंलेटर पर थे। उपचार के दौरान अस्पताल में रविवार दोपहर शारदा सिन्हा के पति ने अंतिम सांस ली। ब्रज किशोर सिन्हा के निधन के बाद पूरा परिवार शोक में डूब गया है।

शादी की 50वीं वर्षगांठ पर लिखी थीं दिल की बात

लोक गायिका शारदा सिन्हा ने साल 2020 में 8 मई को अपने विवाह की 50वीं वर्षगांठ मनायी थी। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के मशहूर गीत का भी जिक्र किया था। उन्होंने लिखा कि ’कहे तोसे सजना ये तोहरी सजनियां..., पग-पग लिए जाऊं तोहरी बलइयां...’। उन्होंने लिखा था कि ’आप एक स्तंभ बनकर अडिग खड़े रहे, हर कदम आपका साथ मिला। आज आपके साथ बैठकर हर पल को याद करूंगी। जिसमें दांपत्य जीवन के धैर्य, स्नेह, दृढ़ता, सहिष्णुता, प्रीत और युगल भावनाओं की मिसाल मौजूद रही।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story