×

Bihar : बेतिया में ससुर ने किया नवविवाहिता से रेप, पति कमाने गया था पंजाब

Bihar : आरोप है कि ये बातें जेठानी की जानकारी में थी। जेठानी और ससुर के अच्छे रिश्ते हैं। पीड़िता का आरोप है कि जेठानी, ससुर को अपने साथ रखकर जमीन अपने नाम करवाना चाहती है।

Network
Newstrack Network
Published on: 15 Sep 2022 7:13 AM GMT
Muzaffarpur murder case
X

8 साल की मासूम को उतारा मौत के घाट : Photo- Social Media

Bihar News : बिहार के बेतिया में एक ससुर ने अपनी ही बहू के साथ ही गंदा काम किया। 19 वर्षीय बहू की शादी ढाई महीने पहले ही हुई थी। करीब 20 दिन बाद पति कमाने चला गया। इसका फायदा उठाकर करीब डेढ़ महीने पहले आरोपी ससुर ने उसके साथ रेप किया। मामला जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आरोप है कि इस वारदात में उसकी जेठानी का भी हाथ है।

पीड़िता का गंभीर आरोप

आरोप है कि ये बातें जेठानी की जानकारी में थी। जेठानी और ससुर के अच्छे रिश्ते हैं। पीड़िता का आरोप है कि जेठानी, ससुर को अपने साथ रखकर जमीन अपने नाम करवाना चाहती है। ससुर का चाल-चलन पहले से ठीक नहीं है। ये बात जेठानी जानती थी। जिसका फायदा उठाकर जेठानी ने ही रेप करने के लिए ससुर को प्रेरित किया। पीड़िता का आरोप है कि, जेठानी ने ही मेरे कमरे में ससुर को धक्का दे बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। जब ससुर मेरे साथ रेप कर रहा था, तो उस समय मैं बहुत चिल्लाई। कई बार दरवाजा खोलने का प्रयास भी किया। मगर, बाहर से दरवाजा बंद कर जेठानी दरवाजे पर खड़ी रही। उसने लाइट भी ऑफ कर दिया।

रेप में जेठानी का हाथ

पीड़िता ने ये भी बताया कि, रेप के बाद ससुर के कहने पर बाहर से दरवाजा खोला गया। उस समय जब उसने जेठानी एवं घर के अन्य सदस्यों को इस बारे में बताया तो सभी ने धमकी देते हुए चुप रहने को कहा। उस समय मेरे पति पंजाब में थे। जब पति से सारी बात बताई तो वह पत्नी को समझदारी से काम लेने को कहा। वह चुप हो गई और अपने घरवालों को भी कुछ नहीं बताया। इधर, मंगलवार को पीड़िता का पति आया। इसके बाद पीड़िता ने बुधवार को केस दर्ज कराई।

पुलिस ने ये कहा

इस मामले में थानेदार अजय कुमार ने बताया, कि पीड़िया की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी इसी साल 3 जुलाई को हुई थी। शादी के 20 दिन बाद उसके पति को कमाने के लिए बाहर भेज दिया गया। इसी दौरान उसका ससुर उसे साथ गंदी हरकत करने लगा। एक दिन वह उसके कमरे में घुस गया और रेप किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story