Bihar: महिला डॉक्टर ने प्रेमी वार्ड पार्षद का गुप्तांग काट नाली में बहाया, बतायी ये वजह

Bihar: महिला डॉक्टर ने सोमवार को वार्ड पार्षद (मढ़ौरा नगर पंचायत वार्ड संख्या- 12) प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटकर बाथरूम के नाली में बहा दिया।

Network
Newstrack Network
Published on: 1 July 2024 9:48 AM GMT
Bihar news
X

बिहार के सारण में महिला डॉक्टर ने प्रेमी वार्ड पार्षद का काट गुप्तांग (सोशल मीडिया)

Bihar News: बिहार के सारण जनपद के मढ़ौरा क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना घटित हुई। यहां एक निजी अस्पताल की कथित महिला डॉक्टर ने सोमवार को वार्ड पार्षद (मढ़ौरा नगर पंचायत वार्ड संख्या- 12) प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटकर बाथरूम के नाली में बहा दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

वहीं घायल वार्ड पार्षद का छपरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने महिला डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में महिला डॉक्टर ने प्रेमी वार्ड पार्षद वेद प्रकाश पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला डॉक्टर का कहना है कि वार्ड पार्षद के साथ दो साल से प्रेम संबंध हैं। लेकिन अब वह शादी करने से मुकर रहा है। शादी करने का झूठा आश्वासन देकर वह कई बार फरार हो चुका है। इस दौरान, उसने महिला डॉक्टर का दो बार गर्भपात भी कराया।

आश्वासन के बाद भी नहीं की शादी

महिला चिकित्सक ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले कोर्ट मैरिज के लिए कागज तैयार होने के बाद वेद प्रकाश वहां नहीं पहुंचा। इसके बाद महिला चिकित्सक के भाई राहुल कुमार के साथ वार्ड पार्षद का समझौता हो गया था। इसके बाद वार्ड पार्षद वेद प्रकाश ने बीते 30 जून को शादी का आश्वासन तो दिया, लेकिन वह विवाह करने पहुंचा नहीं।

सोमवार को जब वेद प्रकाश महिला चिकित्सक से मिलने पहुंचा। तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गयी। इसके बाद गुस्से में तिलमिलाई महिला डॉक्टर ने वार्ड पार्षद को गुप्तांग काट दिया और बाथरूम के नाली में बहा दिया। महिला चिकित्सक ने पुलिस को बताया कि वार्ड पार्षद ने तीन-चार बार शादी से मुकर जाने की वजह से उसने यह कदम उठाया।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story