×

Bihar News: विवाहिता से गैंगरेप, 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Bihar News: पीड़िता का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।

Network
Newstrack Network
Published on: 9 Oct 2022 5:51 AM GMT
Rewa rape case
X

महिला के साथ गैंगरेप: (image social media)

Bihar News: पटना में महिलाओं के साथ अपराध कम होने का नाम ले रहा है। पटना में एक विवाहित महिला( उम्र- 23 साल) के साथ गैंगरेप हुआ है। कहा जा रहा है कि वह शुक्रवार देर रात अपने घर के पीछे स्थित शौचालय गई थी। इसी दौरान पहले से मौजूद गांव से 6 युवकों ने अगवा कर लिया। इसके बाद सूनसान पर ले जाकर बारी-बारी से रेप किया। शनिवार सुबह जब पीड़िता ने अपने घरवालों को आपबीती सुनाई तो वो दंग रह गए। इसके बाद पहले पंचायत में जाकर न्याय की गुहार लगाने का फैसला लिया गया। लेकिन आसपास के लोगों की सुझाव पर काफी विचार विमर्श के बाद वो लोग शनिवार शाम को थाना पहुंचे।

पीड़िता ने पुलिस ने लिखित आवदेन देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही वह रोज की तरह शुक्रवार रात भी शौच के लिए गई थी। इसी दौरान 6 युवक वहां पहुंचे। वह जबतक कुछ समझ पाती तब तक युवकों ने उसको कपड़े से ढंक दिया और उसे उठाकर एक खेत में ले गए। उसने विरोध किया किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद युवकों ने बारी-बारी से उसका रेप किया। युवती का कहना है कि इस दौरान उसने तीन युवकों को पहचान लिया। इसमें गांव के ही आकाश कुमार, अजय कुमार एवं पवन कुमार शामिल थे। जबकि 3 युवकों को वह पहचान नहीं पाई।

आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो

पीड़िता का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। पीड़िता ने सवाल किया कि क्या रात को शौचलय जाना भी गुनाह है। क्या कोई भी लड़की बिना डरे अपने घर से रात में नहीं निकल सकती। पुलिस दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाए ताकि गांव की लड़कियां खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।

वहीं पुलिस का कहना है कि 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई। छानबीन के दौरान प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा था। नामजद आरापियों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story