×

बारात में जमकर चले लात-घूंसे, दुल्हन छोड़ दूल्हे के साथ भागे बाराती, फिर...

एक शादी समारोह में डीजे को लेकर बारातियों का गांव वालों से झगड़ा हो गया। इस झगड़े में कई लोग घायल हुए।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 7 Jun 2021 10:13 AM GMT
baraati fight with the villagers
X

शादी में तोड़फोड़ (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

पटना: गोपालगंज में एक शादी समारोह में डीजे को लेकर बारातियों का गांव वालों से झगड़ा हो गया। इस झगड़े में दो बारातियों के साथ दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं बढ़ते हंगामे को देखते हुए दूल्हा और बाराती बिना दुल्हन लिए घर वापस लौट गए।

मामला गोपालगंज के फुलवरिया के जटहां गांव का है, जहां डीजे पर डांस के दौरान बारातियों का झगड़ा गांव के कुछ लोगों से हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा दूल्हे के भाई और भतीजे के बीच शुरू हुआ था। इस हाथापाई में भाई-भतीजे के साथ गांव के दो अन्य लोग भी घायल हुए है।

दूल्हा ने बताया कि "यह डीजे डांस के दौरान शुरू हुआ। लोगों ने मेरे भाई और भतीजे के साथ मारा है।" वहीं गांव वालों का कहना है कि वे झगड़ा सुलझाने गए थे, लेकिन बारातियों ने उन्हीं पर हमला बोल दिया।

इस झगड़े में घायल हुए एक व्यक्ति ने बताया कि "डीजे को बंद पर गांव के कुछ लोग वहां आए और हमसे झगड़ा करने लगे। घर में रखी कुर्सियों को भी तोड़ दिया गया। हमलावर किसी की भी बात सुन नहीं रहे थे।"

वहीं हंगामे के बाद शादी रुक गई और सारे बाराती बाराती दूल्हे के साथ दुल्हन छोड़कर रफूचक्कर हो गए। इस घटना के बाद दुल्हन की मां खाफी दुखी हुई। उन्होंने बताया कि आधी शादी की रस्में हो चुकी थी, जयमाला का कार्यक्रम भी पूरा हो गया था, लेकिन झगड़े के बाद दूल्हा बारात लेकर वापस चला गया।

बताते चलें कि इस मामले को लेकर किसी ने भी पुलिस से शिकायत नहीं की। इस मामले को स्थानीय जनप्रतिनिधियों सुलाझा, जिसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हनियां को लेकर घर चला गया।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story