Subhash Singh Passes Away: पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह का निधन, एम्स में चल रहा था इलाज

Subhash Singh Passes Away: मंगलवार अहले सुभाष सिंह के निधन की खबर से पूरे गोपालगंज में शोक की लहर दौड़ गई। आज ही उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से गोपालगंज लाया जाएगा।

Network
Newstrack Network
Published on: 16 Aug 2022 2:27 AM GMT (Updated on: 16 Aug 2022 3:23 AM GMT)
Subhash Singh Passes Away
X

सुभाष सिंह (photo: social media )

Subhash Singh Passes Away: बिहार गोपालगंज सदर से BJP विधायक और पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह का आज सुबह निधन हो गया। बीमारी के चलते लंबे समय से एम्स दिल्ली में भर्ती थे। मंगलवार अहले उनके निधन की खबर से पूरे गोपालगंज में शोक की लहर दौड़ गई। आज ही उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से गोपालगंज लाया जाएगा। यहां गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।

बता दें कि सुभाष सिंह पिछले चार बार से गोपालगंज के सदर विधायक रहे चुके थे। मंत्री बनने के बाद से ही वह अस्पताल में भर्ती थे। आज बिहार में नए मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले इस दुखद खबर से महागठबंधन और BJP के नेताओं के बीच शोक की लहर है।

परिजनों के माने तो किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद उन्हें गोपालगंज घर लाया गया था, इसके बाद हालत बिगड़ने पर दोबारा दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की सुबह 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

राजनीतिक सफर 1990 के दशक से शुरू हुआ था

मूल रूप से गोपालगंज के सदर प्रखंड स्थित ख्वाजेपुर गांव निवासी सुभाष सिंह का राजनीतिक सफर 1990 के दशक से शुरू हुआ था। उस समय सुभाष सिंह यूनियन के अध्यक्ष हुआ करते थे। इसके बाद सहकारिता के क्षेत्र में उन्होंने काम किया।

उनकी लोकप्रियता को देखते हुए बीजेपी ने गोपालगंज सदर विधानसभा से विधायक का टिकट दिया। भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर चुनाव जीते और लगातार चार बार 2005, 2010, 2015 और 2020 में लगातार वो विधायक चुने गए।

लगातार चार बार विधायक रहने पर एनडीए की सरकार में उन्हें सहकारिता मंत्री बनाया गया था। मंत्री पद के शपथ लेने के बाद सुभाष सिंह ने किडनी ट्रांसप्लांट करवाया लेकिन इंफेक्शन हो जाने के कारण दुबारा एम्स में उन्हें भर्ती कराया गया था।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story