×

बिहार में दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, फायदे और दाम तो सुन लीजिए...

क्या आपने किसी ऐसी सब्जी के बारे में सुना है जिसके दाम 85,000 रुपये प्रति किलो है। जीं हां 85000 रुपये की एक किलो...

Vidushi Mishra
Published on: 2 April 2021 10:47 AM GMT (Updated on: 2 April 2021 11:21 AM GMT)
बिहार में दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, फायदे और दाम तो सुन लीजिए...
X

फोटो-सोशल मीडिया

औरंगाबाद: कई तरह की सब्जियों के बारे में आपने सुना होगा, पर क्या किसी ऐसी सब्जी के बारे में सुना है जिसके दाम 85,000 रुपये प्रति किलो है। जीं हां 85000 रुपये की एक किलो सब्जी सुनकर हैरानी तो हुई होगी, लेकिन ये सच है। बता दें, सबसे ज्यादा खास बात तो ये है कि दुनिया की सबसे महंगी सब्जी की खेती भारत के बिहार में हो रही है। बिहार के औरंगाबाद में एक किसान ने आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए अपने खेत में इसे उगाया है। वहीं उनकी ये कोशिश अब कामयाब भी होती दिखाई दे रही है। तो चलिए बताते हैं कि आखिर ये सब्जी कौन सी है और इसमें ऐसी क्या खूब बात है जो ये हजारों में बिकने को तैयार है।

सेहत के लिए काफी फायदेमंद

तो दुनिया की इस सबसे महंगी सब्जी का नाम हॉप शूट्स (Hop Shoots) है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक किलो Hop Shoots सब्जी के दाम लगभग 85 हजार रुपये है। हॉप शूट्स सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। ये सब्जी कई गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होती है। और इसी वजह से इसकी कीमत इतनी अधिक है।

मिली जानकारी के अनुसार, जर्मनी में इस सब्जी की खेती की शुरुआत हुई थी। और फिर धीरे-धीरे दूसरे देशों में भी इसे उगाया जाने लगा, जिसके बाद अब औरंगाबाद में एक किसान ने इस सब्जी की खेती शुरू की है।


बिहार के औरंगाबाद के करमड़ी के निवासी किसान अमरेश कुमार सिंह ने ये बड़ा कदम उठाया है। गांव में अमरेश करीब पांच कट्ठे में हॉप शूट्स की खेती कर रहे हैं। अमरेश ने बताया कि हिमाचल प्रदेश से वह इसके पौधे लाए थे। 4 महीने पहले इसका पौधा लगाया गया था, जो अब धीरे-धीरे बड़ा हो रहा। आगे बताते हुए पौधे के साथ-साथ उनकी उम्मीदें भी बड़ी हो रही हैं। लेकिन, इसी बीच उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें कुछ दिनों के लिए दिल्ली जाना पड़ा।

इस्तेमाल एंटीबॉयोटिक दवाओं को बनाने में

आगे सब्जी के बारे में अमरेश बताते हैं कि उनके पार्टनरों ने हॉप शूट्स की खेती की उस हिसाब से देखरेख नहीं की। जिसकी वजह से इसको कुछ नुकसान पहुंचा। अमरेश ने ये भी कहा कि उनका हौसला बुलंद है और एक बार फिर हॉप शूट्स की खेती करेंगे। जानकारी के अनुसार, ये सब्जी बाजार में उपलब्ध नहीं होती है। इसका इस्तेमाल एंटीबॉयोटिक दवाओं को बनाने में होता है।

सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, हॉप-शूट एंटीबॉडी बनाने में मददगार होते हैं जो टीबी जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। इसका कैंसर की दवाओं को भी बनाने में इसका इस्तेमाल होता है। इसके फूलों का इस्तेमाल Beer बनाने में भी किया जाता है। इसके फूलों को हॉप कोन्स कहते हैं। और बाकी टहनियों का उपयोग खाने में किया जाता है। साथ ही इससे आचार भी बनता है, जो काफी महंगा बिकता है। जबकि हॉप शूट्स का सबसे बड़ा खरीदार अमेरिका देश है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story