×

International Tiger Day 2022: पटना जू में नए मेहमानों का हुआ नामकरण, CM नीतीश ने रखा ये नाम

International Tiger Day 2022: पटना जू में 'संगीता' नाम की बाघिन ने मई में चार शावकों को जन्म दिया। जू में चारों शावकों को देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। देखा जाए तो अब पटना जू में बाघ-बाघिन की संख्या 9 हो गई है।

Network
Newstrack Network
Published on: 29 July 2022 8:03 AM GMT
international tiger day cm nitish kumar naming of four cubs in patna zoo
X

International Tiger Day 2022: राजधानी पटना के चिड़ियाघर (Patna Zoo) के चारों शावकों का नामकरण (Naming Of Cubs In Patna Zoo) हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने इन चारों का नामकरण किया। इनके नाम केसरी, मगध, विक्रम और रानी रखा गया है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

बिहार सरकार में मंत्री नीरज कुमार ने बताया कि, 'आज अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) पर चारों शावकों का नामकरण हुआ।' इससे पहले मंत्री नीरज कुमार ने बैटरी चालित वाहन से गेट नंबर- 2 से जिराफ केज तक भ्रमण किया। उन्होंने पटना जू के कई जानवरों को देखा। इसके बाद बाघ के केज के पास गए और उनका नामकरण किया।

'संगीता' ने चार शावकों को दिया जन्म

आपको बता दें कि, पटना जू में 'संगीता' नाम की बाघिन ने मई में एक साथ चार शावकों को जन्म दिया। पटना जू में चारों शावकों को देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। देखा जाए तो अब पटना जू (Patna Zoo) में बाघ-बाघिन की संख्या 9 हो गई है।


आज अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस

गौरतलब है कि, आज अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) है। इस मौके पर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व प्रशासन (Valmiki Tiger Reserve Administration) द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूली बच्चों ने यहां आकर भ्रमण किया। इस दौरान सुरक्षा के चाक-चौबंद रहे।


VTR में बाघों की संख्या बढ़कर 45 पार

बाघों की आंकड़ों की बात करें तो VTR में बाघों की संख्या बढ़कर 45 पार कर गया है। VTR में बाघों को गिनती करने के लिए 350 से अधिक कैमरे लगाए गए थे। करीब तीन माह तक जंगल में सर्वे चला। इनमें 20 फोटो बाघों के मिले। इन तस्वीरों को एकत्र कर देहरादून वन अनुसंधान संस्थान भेजा गया है। सितंबर तक बाघों की गिनती प्रक्रिया पूरी करके राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण को भेजा जाएगा। इसके बाद PMO की ओर सितंबर तक बाघों की संख्या जारी की जाएगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story