×

Bihar Politics: केसी त्यागी पर JDU की सफाई, कहा- इस वजह से लिस्ट में नाम शामिल नहीं,...वो पार्टी के मजबूत स्तंभ

Bihar Politics: जनता दल यूनाइटेड ने पार्टी के सीनियर लीडर केसी त्यागी के मामले पर सफाई दी है। जेडीयू ने कहा कि, केसी त्यागी पार्टी के अनुभवी नेता हैं। वो आगे भी पार्टी के मजबूत स्तंभ बने रहेंगे।

Aman Kumar Singh
Published on: 22 March 2023 6:04 PM GMT (Updated on: 22 March 2023 6:09 PM GMT)
Bihar Politics: केसी त्यागी पर JDU की सफाई, कहा- इस वजह से लिस्ट में नाम शामिल नहीं,...वो पार्टी के मजबूत स्तंभ
X
केसी त्यागी (Social Media)

Bihar Politics: बिहार की सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (JDU) में पिछले कुछ दिनों से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसकी बानगी तब दिखी जब जदयू की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी (K.C. Tyagi) का नाम शामिल नहीं था। JDU की लिस्ट से केसी त्यागी के बाहर होने पर कयासों और अटकलबाजियों का दौर शुरू हो गया। बुधवार (22 मार्च) को जनता दल यूनाइटेड ने सफाई दी। जदयू ने कहा, कि 'केसी त्यागी पार्टी के मजबूत और आधार स्तंभ हैं और बने रहेंगे।'

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) की पार्टी जदयू ने कहा कि, अनुभवी नेता केसी त्यागी पार्टी के 'मजबूत स्तंभ बने रहेंगे।' हालांकि, उनके बार-बार अनुरोध पर ही उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया है। जदयू की तरफ से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई लिस्ट जारी होने के एक दिन बाद पार्टी की सफाई आई है। नई सूची में केसी त्यागी का नाम नहीं था।

'मीडिया ने गलत संदेश प्रसारित किया'

जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद खान (JDU National General Secretary Afaq Ahmed Khan) ने एक बयान में कहा कि, 'त्यागी को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची से बाहर रखने को लेकर मीडिया ने गलत संदेश प्रसारित किया है। आपको बता दें कि, केसी त्यागी पहले पार्टी में मुख्य महासचिव के पद पर थे।

संगठनात्मक जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध

अफाक अहमद खान कहते हैं, 'केसी त्यागी करीब पांच दशकों से राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने दावा किया कि त्यागी ने ही पिछले साल दिसंबर में हुई जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद पार्टी सुप्रीमो नीतीश कुमार से उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया था। खान बताते हैं, उनके (त्यागी) बार-बार रिक्वेस्ट पर ही पार्टी उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियों से मुक्त करने पर सहमत हुई। लेकिन, वो नीतीश कुमार जी के साथ पार्टी के मजबूत स्तंभ बने रहेंगे।'

JDU की राष्ट्रीय कमेटी की लिस्ट जारी

गौरतलब है कि, बिहार में महागठबंधन का हिस्सा और सत्ताधारी दल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह (Rajeev Ranjan Singh) उर्फ ललन सिंह ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की थी। जिसके अनुसार, मंगनी लाल मंडल (Mangani Lal Mandal) को जदयू का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने कई सांसदों और पूर्व सांसदों के साथ-साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। पूर्व विधायक राजीव रंजन को महासचिव के साथ-साथ प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी भी दी गई है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story