×

JEE ADVANCED 2022: "AWASAR" ट्रस्ट का जलवा बरकरार, जेईई एडवांस में आर्थिक रूप से गरीब स्टूडेंट्स ने मारी बाजी

JEE ADVANCED 2022 Result AWASAR Trust: नीरज का ऑल इंडिया रैंक 6907, नीतीश का ऑल इंडिया रैंक 2283 और बादल ने अपने कैटेगरी रैंक 3428 लाकर साबित कर दिया कि गरीबी अभिशाप नहीं बल्कि मेहनत और लगन से वरदान बन सकता है।

Network
Newstrack Network
Published on: 11 Sep 2022 10:59 AM GMT
JEE ADVANCED 2022 Result AWASAR Trust
X

JEE ADVANCED 2022 Result AWASAR Trust 

Click the Play button to listen to article

JEE ADVANCED 2022 Result AWASAR Trust: एक बार फिर से पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा की संस्था "AWASAR TRUST" का जलवा बरकरार रहा, आर्थिक रुप से गरीब होनहार स्टूडेंट्स अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर साबित कर दिया कि मेहनत से सफलता पाया जा सकता है।

"अवसर ट्रस्ट' में गरीब तबके से जुड़े छात्र-छात्रा लहरा रहे परचम

पूर्व राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा की संस्था "अवसर ट्रस्ट' में गरीब तबके से जुड़े छात्र-छात्रा लगातार अपने अथक परिश्रम से सफलता का परचम लहराकर ना सिर्फ अवसर ट्रस्ट बल्कि पूरे राज्य को गौरान्वित करने का कार्य कर रहे हैं। रोहतास जिले अपने गांव में रेडियो, टेलीविजन इत्यादि बनाने वाले मिस्त्री के दोनों लड़के नीतीश कुमार और नीरज कुमार ने जेईई एडवांस में बेहतर रैंक लाकर यह साबित कर दिया कि मेहनत और अवसर ट्रस्ट जैसी संस्था के मार्गदर्शन से सफलता प्राप्त की जा सकती है। इन दोनों के अलावा मोकामा का रहने वाला बादल कुमार ने भी आईआईटी एडवांस की परीक्षा में सफलता प्राप्त की हैं।

जहां नीरज का ऑल इंडिया रैंक 6907, नीतीश का ऑल इंडिया रैंक 2283 और बादल ने अपने कैटेगरी रैंक 3428 लाकर साबित कर दिया कि गरीबी अभिशाप नहीं बल्कि मेहनत और लगन से वरदान बन सकता है।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर. के. सिन्हा ने सभी उत्तीर्ण छात्रों के बधाई दी है। अवसर ट्रस्ट में पढ़ने वाले गरीब निर्धन परिवार से आये लड़के जब अपना परचम लहराते है तो यह मेरी लिए यह सबसे बड़ी खुशी है। इसी उद्देश्य के लिए अवसर ट्रस्ट की स्थापना की गई है। उन्होंने अवसर ट्रस्ट से जुड़े सभी शिक्षकों के साथ कोर्स निदेशक रजनीकांत श्रीवास्तव को भी हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

Admin 2

Admin 2

Next Story