×

Jitan Ram Manjhi: मांझी के फिर बिगड़े बोल; जाति के नाम पर मनुवादियों ने किया अत्याचार, हम अब अम्बेडकर के साथ

Jitan Ram Manjhi: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हमके प्रमुख जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से विवादास्पद बयान दिया है। मनुवादियों का नाम लेकर उन्होंने बीजेपी के हिंदू वोट बैंक पर जमकर हमला बोला।

Network
Newstrack Network
Published on: 4 Nov 2022 2:46 PM GMT
Bihar News In Hindi
X

जीतन राम मांझी के फिर बिगड़े बोल

Bihar Jitan Ram Manjhi News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हमके प्रमुख जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने एक बार फिर से विवादास्पद बयान दिया है। मनुवादियों का नाम लेकर उन्होंने बीजेपी के हिंदू वोट बैंक पर जमकर हमला बोला।

हम अंबेडकर के साथ हैं: जीतन राम मांझी

जीतन राम मांझी ने कहा कि हम अंबेडकर के साथ हैं। जाति के नाम हम लोगों पर लंबे समय से अत्याचार हुआ है। हम मनुवादियों का विरोध करते हैं। हिन्दू बनकर 75 साल से आज तक हम गुलाम हैं। इसीलिए हमलोग अब बाबा साहेब अम्बेडकर के बताए गए राह पर चल रहे हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनता सबकुछ जान चुकी है। भाजपा का हिन्दू कार्ड अब ज्यादा समय तक नहीं चलने वाला है।

जीतन राम मांझी ने पंडितों की ओर निशाना साधा

इतना ही नहीं जीतन राम मांझी ने पंडितों की ओर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे यहां पंडित ठीक से पूजा नहीं करता है। वह मांस मछली खाता है। और शराब पीता है। हम ऐसे पंडितों का विरोध करते हैं। ये बातें अब गांव-गांव प्रसारित हो रही है। गया में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जब यह बातें कहीं तो एक बार फिर से सियासी हल्कों में हड़कंप मच गया।

मांझी ने मोकामा और गोपालगंज में हुए उपचुनाव में राजद की जीत का दावा

मांझी ने मोकामा और गोपालगंज में हुए उपचुनाव में भी राजद की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण रुप से विश्वास है कि दोनों जगह पर महागठबंधन की जीत होगी। क्योंकि जनता और बीजेपी के खेल को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि मैं पैरों की समस्या के कारण चुनाव प्रचार में शामिल नहीं हो सका। लेकिन मेरे बेटे संतोष मांझी मोकामा गए थे और वहां गांव-गांव घूमकर जनता के बीच गए और महागठबंधन के लिए वोट मांगा।

बता दें कि जीतन राम मांझी अपने बयानों से लगातार चर्चा में रहते हैं। इससे पहले भी उन्होंने अंबेडकर जयंती के मौके पर कहा था कि राम भगवान नहीं है। वह तो तुलसीदास और वाल्मीकि रामायण के पात्र थे। राम में बहुत ही अच्छी बात लिखी है। इसलिए हम उन्हें मानते हैं पर राम को जानते नहीं। इस बयान के बाद उन पर भाजपा और अन्य दल लगातार हमलावर रहे थे।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story