×

Lalu Prasad Yadav: सालों बाद परिवार संग लालू मना रहे Birthday, तस्वीरें आई सामने

Lalu Prasad Yadav: राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का आज जन्मदिन है। चारा घोटाले में जमानत मिलने के बाद लालू अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर हैं।

Network
Newstrack NetworkBy Shivani
Published on: 11 Jun 2021 6:02 AM GMT (Updated on: 26 Aug 2022 6:32 AM GMT)
lalu yadav birthday
X

लालू का जन्मदिन मनाता परिवार (फोटो ट्वीटर मीसा भारती)

Lalu Prasad Yadav: बिहार का वो धुरंधर नेता, जिसके बिना बिहार की राजनीति का जिक्र अधूरा है, यानी लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav Birthday) आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। रांची जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद लालू यादव ने एक अरसे बाद अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाया। दिल्ली में बेटी मीसा भारती के आवास पर लालू यादव ने गुरूवार शुक्रवार की रात 12 बजे केक काटा। इस मौके पर लालू की पत्नी राबड़ी देवी उनके साथ दिखी। मीसा भारती ने लालू के जन्मदिन सेलब्रेशन की तस्वीरें साझा की हैं।

राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का आज जन्मदिन है। हाल ही में लालू यादव को चारा घोटाले (Chara Ghotala) में जमानत मिली है, जिसके बाद वह रांची से दिल्ली आ गए और फ़िलहाल अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर हैं। मीसा राज्यसभा सांसद हैं।

लालू की बेटी मीसा भारती ने किया ट्वीट

इस दौरान लालू के परिवार ने उनका (Lalu Yadav Family) जन्मदिन मनाया। गुरूवार रात 12 बजे लालू ने केक काटा। इस मौके पर राबड़ी, बेटी मीसा भारती और उनके बच्चे नजर आये। मीसा ने जन्मदिन की फोटो ट्वीट करते हुए एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा, मीसा ने अपने ट्वीटर पर लिखा, 'पापा से ही जहां है, पापा जहां हैं वहीं जहां है! Happy Birthday Papa!'



इसके अलावा लालू की बेटी राजलक्ष्मी यादव (Lalu Ki Beti) ने भी पिता को जन्मदिन की बधाई दी। राजलक्ष्मी ने ट्वीट किया, 'पापा आपको जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। हम आपको प्यार करते हैं। आप उन लाखों लोगों की उम्मीद हो जिनका दशकों तक शोषण किया गया, आप उनकी आवाज रहे हैं। आप समाज के अंतिम व्यक्ति को सशक्त करने और सामाजिक न्याय प्रदान करने योद्धा हैं।'



तेज प्रताप यादव ने भी ट्वीट के जरीए लालू यादव को जन्मदिन की बधाई (Lalu Yadav Birthday Wishes) देते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक पापा, आपको मेरी उम्र भी लग जाए। लव यू पापा।' बता दें कि लालू के बेटे तेज प्रताप उनका जन्मदिन पटना में रहकर ही मनाएंगे। लालू के जन्मदिन के मौके पर 74 पौधे लगाएंगे, वहीं पार्टी कार्यालय में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा।



लालू परिवार के अलावा कई राजनीतिक हस्तियों, पार्टी पदाधिकारियों, अन्य दलों के नेताओं ने भी लालू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। पूर्व सीएम जीतन मांझी ने ट्वीट किया, 'बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को उनके जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। आप दीर्घायु हों, सदैव मुस्कुराते रहें, ईश्वर से यही कामना है।'



Shivani

Shivani

Next Story