TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Lalu Prasad Yadav: लालू ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- भाजपा का मतलब है भारत जलाओ पार्टी

Lalu Prasad Yadav News: राजद के खुला अधिवेशन में लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अपने भाषण के शुरुआत में नारा दिया।

Network
Newstrack Network
Published on: 10 Oct 2022 9:27 AM GMT
Lalu Attacked BJP
X

लालू प्रसाद यादव

Lalu Prasad Yadav News: नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में आयोजन राजद के खुला अधिवेशन (RLD open session) में लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने भाजपा (BJP) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अपने भाषण के शुरुआत में नारा दिया।

भाजपा का मतलब भारत जलाओ पार्टी है: लालू

लालू ने कहा कि कमर तोड़ महंगाई है जबसे भाजपा आई। लालू ने कहा कि भाजपा का मतलब भारत जलाओ पार्टी है। सीबीआई की छापेमारी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कि हम लोग सीबीआई की छापेमारी से डरने वाले नहीं हैं हम लोग उनको छाप देंगे। उन्होंने कहा कि देश में आज इमरजेंसी जैसे हालत हैं। भाजपा के राज में तानाशाही जैसे हालात हैं। देश के लोकतंत्र और संविधान को ध्वस्त करके आरएसएस के संविधान को लागू किया जा रहा है।

हमें पूरे देश में एकजुट में होकर इस लड़ाई को लड़ना है: यादव

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय और धार्मिक एकता हमारे खून में है। हमें पूरे देश में एकजुट में होकर इस लड़ाई को लड़ना है। हमलोग नरेंद्र मोदी की सरकार को उखाड़ कर फेंक देंगे। एकत के बल पर ही हमलोग देश में परिवर्तित कर सकते हैं। उन लोगों ने देश की अखंडता को तोड़ दिया। हर बार पर मुस्लिम-मुस्लिम और मस्जिद करते हैं। ये लोग झूठ बोलकर के सत्ता में आए। हर आदमी को 15 लाख देने का वादा किया था, मैं पूछता हूं किसने खाते में रुपया है। स्विस बैंक से काला धन निकाल रहे थे, आज कहां गए।

लालू प्रसाद ने सभी दलों से की अपील

लालू प्रसाद ने कहा कि मैं सभी दलों से अपील करते हैं कि भाजपा के खिलाफ हम सबको एक होना पड़ेगा। सभी दल एक साथ आएं। जो दल नहीं आएगा उसे देश की जनता माफ नहीं करेगी। लालू ने कहा कि नेताजी का निधन हो गया। मैंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राय दिया कि नेताजी के सम्मान में राजकीय शोक मनाया जाए। और बिहार में एक दिन का राजकीय शोक घोषित हो गया। ऐसे समय में हमलोग जुटे, कि आज देश मर्माहत है नेताजी के नहीं रहने से। आज पूरे देश में शोक की लहर है। नेताजी, शरद जी और मैंने लोकसभा में देश के लिए आवाज उठाई। नेताजी का जाने से देश में अपूरणीय क्षति है। लालू यादव ने कहा कि नेता जी के अंतिम संस्कार में हम नहीं जा रहे हैं मुझे इलाज के लिए सिंगापुर जाना है तेजस्वी यादव वहां जाएंगे।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story