×

Lalu Yadav Health: लालू यादव अस्पताल में एडमिट, बेटी रोहिणी ने किया भावुक पोस्ट..वीडियो कॉल में रो पड़ीं

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सिंगापुर में रहती हैं। आज उन्होंने बीमार पिता को वीडियो कॉल किया। इस दौरान वो भावुक दिखीं। बाद में उन्होंने ट्वीटर पर एक इमोशनल पोस्ट किया।

Network
Newstrack Network
Published on: 5 July 2022 8:34 AM GMT
Lalu Yadav Health: लालू यादव अस्पताल में एडमिट, बेटी रोहिणी ने किया भावुक पोस्ट..वीडियो कॉल में रो पड़ीं
X

Lalu Yadav Health Update : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) पिछले दो दिनों से राजधानी पटना के पारस अस्पताल (Lalu Prasad Yadav Admitted to Hospital) में एडमिट हैं। दरअसल, लालू यादव घर में सीढ़ियों से गिर गए थे जिसके बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। सोमवार की सुबह राजद सुप्रीमो को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पारस HMRI हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. आसिफ रहमान ने कहा कि, 'लालू प्रसाद यादव की हालत आज सुबह से स्थित है। वे लगातार डॉक्टरों की टीम की निगरानी में हैं। उन्हें आईसीयू (ICU) में रखा गया है। बता दें कि, लालू यादव के दिल्ली जाने की बात भी चल रही थी। लेकिन, अब तक डॉक्टरों या लालू परिवार के किसी सदस्यों ने इस बात की जानकारी नहीं दी है।

रोहिणी रो पड़ीं

बता दें कि, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सिंगापुर में रहती हैं। बीमार पिता से वीडियो कॉल के दौरान वो भावुक हो गईं। रोहिणी की आंखों में आंसू आ गए। दरअसल, लालू प्रसाद यादव इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें ऑक्सीजन लगा हुआ है, जिसे देखकर रोहिणी रो पड़ीं।


लालू की बेटी का भावुक पोस्ट

इधर, लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की। जिसमें वह भावुक नजर आ रही हैं। वो अपने पिता से वीडियो कॉल पर बात करती दिख रही हैं। इसी कॉल का स्क्रीन शॉट उन्होंने शेयर करते हुए लिखा, कि 'मेरे पापा मेरे हीरो हैं। हर बाधाओं से जिसने पाई है मुक्ति, करोड़ों लोगों की दुआएं हैं जिनकी शक्ति।'

क्या हुआ लालू को?

बता दें कि रविवार शाम राबड़ी आवास पर अपने कमरे में जाते समय लालू प्रसाद सीढ़ियों से गिर गए थे। इस कारण उनके दाहिने कंधे में फ्रैक्चर आ गया था। कमर में भी चोट आई थी। जिसके बाद, उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि, इलाज के बाद डॉक्टरों ने इन्हें घर लौटने की सलाह दी थी। इसके बाद वे वापस राबड़ी आवास लौट गए थे।

किडनी ट्रांसप्लांट के लिए जाने वाले थे सिंगापुर

जानकारों का कहना है कि RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद को किडनी, शुगर समेत कई तरह की बीमारियां हैं। उनकी हडि्डयां कमजोर हो गई है। जिसके मद्देनजर डॉक्टरों ने कंजरवेटिव ऑपरेशन (Conservative Operation) करवाने की सलाह दी है। डॉक्टरों ने उन्हें एक महीने आराम की सलाह दी है। इस कारण इसी महीने सिंगापुर में होने वाला उनका प्रस्तावित किडनी ट्रांसप्लांट (Lalu Yadav Kidney Transplant) का कार्यक्रम भी परिवार ने टालने का फैसला लिया है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story