Bihar News: सीतामढ़ी में दामाद ने ससुर को मार डाला, सास और साले को चाकू से गोदा, भीड़ ने आरोपी व उसके बाप को पकड़ा

Bihar News: घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। भाग रहे दामाद और उसके पिता को ग्रामीणों ने बुरी तरह से पीट दिया।

Network
Newstrack Network
Published on: 21 Nov 2022 7:51 AM GMT
Bihar News
X

सीतामढ़ी में दामाद ने ससुर को मार डाला (photo: social media )

Bihar News: सीतामढ़ी में एक सनकी शख्स ने तीन लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें एक की मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पूरा मामला परसौनी थाना क्षेत्र के खिरोधर पंचायत का है। परिजनों का कहना है कि आरोपी की पत्नी ने कुछ दिन पहले मृत बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद आरोपी अपनी पत्नी के मायके वालों पर लापरवाही का आरोप लगाने लगा। इसके बाद आरोपी और उसके ससुराल वालों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला खूनी खेल में बदल गया। महिला के मायके वालों ने विरोध किया तो सनकी शख्स ने सास-ससुर और साले को चाकू से गोद दिया। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। वहीं वारदात के बाद भाग रहे दामाद और उसके पिता को ग्रामीणों ने बुरी तरह से पीट दिया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां सनकी युवक के ससुर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि सास और साले की हालत गंभीर है।

घरेलू विवाद में ससुर की हत्या

मृतक की पहचान कोरा खडगी गांव निवासी 55 वर्षीय बिंदेश्वर महतो के रूप में की गई है। वहीं घायल की पहचान 48 वर्षीय उर्मिला देवी और रमेश महतो के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद में एक शख्स ने अपने ससुर की हत्या कर दी। ग्रामीणों की मदद से उसे और उसके पिता को पकड़ लिया गया है। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। दोनों को जख्मी हालत में उसके परिजन इलाज के लिए मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया है। दोनों की पहचान बेलसंड थाना क्षेत्र के छोटी बेलसड़ गांव निवासी राम सेवक महतो और उसके पुत्र चंदन महतो के रूप में की गई है। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपी पर सख्त कार्रवाई करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story