×

Bihar: मुजफ्फरपुर में रिश्ते तार-तार, 5 महीने से दादा कर रहा था पोती का रेप, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज

Bihar News: परिजनों का कहना है कि आरोपी को इसका पता था कि बच्ची प्रेग्नेंट हो गयी है। उसने उसे गर्भपात होने वाली दवाई भी खिलाई थी। फिलहाल बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

Newstrack          -         Network
Published on: 22 Aug 2022 9:07 AM
Bihar News
X

प्रतीकात्मक चित्र (फोटो: सोशल मीडिया )

Bihar News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 14 साल की नाबालिग लड़की से उसके चचेरे दादा ने ही बलात्कार किया। इतना ही नहीं वह पिछले 5 महीने से उसका रेप करता था। इस बात का खुलासा तब हुआ जब लड़की गर्भवती हुई। लोग दंग रह गए। परिजन फौरन पुलिस के पास पहुंचे और आरोपी की खिलाफ केस दर्ज करवाया। हालांकि, इससे पहले आरोपी ने मामले को सामाजिक स्तर सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी।

मामले के बाद SDPO सरैया ने इस पर फौरन संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। पुलिस छापेमारी कर आरोपी दादा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पांच महीने पहले पहली बार किया रेप

पीड़िता के पिता ने बताया, अक्सर मैं और मेरी पत्नी काम करने घर से बाहर जाते थे। मेरी बेटी घर पर अकेली रहती थी। इसी का फायदा आरोपी ने उठाया। पीड़िता ने बताया कि पांच महीने पहले उसने पहली बार रेप किया था। आरोपी घर पर आया था। आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक लाकर पीने को दिया। जिसे पीते ही वह बेहोशी की हालत में चली गयी। फिर आरोपी ने उसके साथ रेप किया।

आरोपी को पता था वो प्रेग्नेंट है

परिजनों का कहना है कि आरोपी को इसका पता था कि बच्ची प्रेग्नेंट हो गयी है। उसने उसे गर्भपात होने वाली दवाई भी खिलाई थी। फिलहाल बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच महीने से वह कई बार उसके साथ रेप कर चुका है। वे लोग अक्सर घर से बाहर ही रहते थे। इसी का नाजायज फायदा आरोपी उठाता था।

आसपास के लोगों ने चेताया था

आसपास के लोगों ने उनसे कहा भी था कि रामविलास (आरोपी) को अक्सर आपके यहां देखा जाता है। उसकी नीयत ठीक नहीं लग रही है। लेकिन, वे लोग कहते रहे कि वह बच्ची का दादा लगेगा। इस तरह की हड़कत नहीं करेगा। बच्ची डरी सहमी जान के भय से कुछ बोल नहीं पाती थी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!