Mulayam Singh Yadav Death: मुलायम सिंह के निधन पर बिहार में राजकीय शोक, नीतीश बोले- राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति

Mulayam Singh Yadav Death News in Hindi: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 10 Oct 2022 8:27 AM GMT (Updated on: 10 Oct 2022 8:50 AM GMT)
Mulayam Singh Yadav Death News
X

Mulayam Singh Yadav Death News 

Mulayam Singh Yadav Passes Away: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन (Mulayam Singh Yadav passes away) पर बिहार में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। राज्य सरकार (State Government) द्वारा 10 अक्टूबर को बिहार से राजकीय शोक (State mourning from Bihar) घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुलायम सिंह यादव जी का निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि मुलायम सिंह यादव जी का निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। मुलायम सिंह यादव देश के बड़े समाजवादी नेता थे। वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक थे। एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेने वाले मुलायम सिंह यादव पहले दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे उसके पश्चात् देश के रक्षा मंत्री बने, पुनः एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे वे स्पष्टवादी, निडर एवं दूरदर्शी नेता थे।

नेता जी लोकप्रिय जननेता के साथ ही कुशल प्रशासक भी थे: नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नेता जी लोकप्रिय जननेता के साथ ही कुशल प्रशासक भी थे। वे लोकसभा सांसद भी थे। आम लोगों के साथ उनका गहरा लगाव था और सभी के साथ उनका व्यवहार स्नेहपूर्ण था । वे हमेशा अपनी विचारधारा पर अडिग रहे। वे गरीबों के अधिकारों के लिए लड़नेवाली सबसे प्रभावी आवाजों में से एक थे। उत्तर प्रदेश एवं देश के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनसे हमारा व्यक्तिगत लगाव था। उनके निधन से मुझे काफीदुख पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story