×

यात्रियों में हड़कंप: अचानक करनी पड़ी विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, ये है वजह

मुंबई एयरपोर्ट से फ्लाइट संख्या SG 944 ने बिहार के दरबंगा एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। 11 बजे तक फ्लाइट दरभंगा पहुंचती लेकिन मौसम की खराबी के चलते फ्लाइट को दरभंगा तक ले जाना मुमकिन न हो सका।

Shivani
Published on: 3 Dec 2020 3:56 PM GMT
यात्रियों में हड़कंप: अचानक करनी पड़ी विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, ये है वजह
X

पटना: बिहार से बड़ी खबर है। गुरूवार रात में मुम्बई से दरभंगा के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि मौसम के खराब होने के चलते फ्लाइट को पटना एयरपोर्ट पर ही लैंड करवाया गया। ये फ्लाइट रात 11 बजे तक दरभंगा में लैंड होने वाली थी। फिलहाल मौसम के मद्देनजर यात्रियों को पटना एयरपोर्ट पर उतारा गया है।

मुंबई से दरभंगा के लिए फ्लाइट ने भरी थी उड़ान

दरअसल, मुंबई एयरपोर्ट से फ्लाइट संख्या SG 944 ने बिहार के दरबंगा एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। 11 बजे तक फ्लाइट दरभंगा पहुंचती लेकिन मौसम की खराबी के चलते फ्लाइट को दरभंगा तक ले जाना मुमकिन न हो सका।

खराब मौसम के कारण पटना में करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

काफी कोशिश के बाद भी दरभंगा में फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो सकी और बाद में पायलट को फ्लाइट का रूट डायवर्ट करना पड़ा। फ्लाइट की पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गयी। सभी यात्री सुरक्षित हैं लेकिन मौसम साफ़ होने तक उन्हें पटना एयरपोर्ट पर ही इंतज़ार करना होगा।

flight

ये भी पढ़ेंः दमदार किसान महिला नेता: बैठक में ऐसी भूमिका, दलीलों से छूटे अधिकारियों के पसीने

गौरतलब है कि इन दिनों मौसम सर्द होने के साथ ही बंगाल की खाड़ी से नया तूफ़ान आने की आशंका बढ़ गयी है। ऐसे में मौसम विभाग ने बारिश के भी आसार जताये हैं।

पुदुचेरी तथा तमिलनाडु के आसपास लैंडफॉल

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्तमान मौसमी स्थितियों के आधार पर इस सिस्टम के पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी दिशा में जाने की संभावना है और 2 तथा 3 दिसंबर की समय सीमा के बीच पुदुचेरी तथा तमिलनाडु के आसपास लैंडफॉल कर सकता है। इसके चलते 1 दिसंबर से लेकर 3 दिसंबर तक तमिलनाडु के तटीय और उत्तरी भागों तथा दक्षिणी आंध्र प्रदेश और रायलसीमा क्षेत्र में भयंकर वर्षा हो सकती है।

फिलहार बारिश की वजह से व्यापक रूप में नुकसान होने की आशंका है। 1 दिसंबर से लेकर 3 दिसंबर तक तमिलनाडु के तटीय और उत्तरी भागों तथा दक्षिणी आंध्र प्रदेश और रायलसीमा क्षेत्र में जबरदस्त वर्षा हो सकती है। वहीं बारिश के चलते व्यापक रूप में नुकसान होने की आशंका है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story