×

बेवफाई का प्रेमिका ने लिया ऐसा बदला: प्रेमी की दुल्हन का किया ये हाल, रह जाएंगे दंग

बिहार के नालंदा से एक ऐसा मामला सामने आया हैं, जिसे सुन कर आप किसी रिश्ते में जुड़ने से पहले दो बार सोचेंगे। यहां एक लड़की ने अपने प्रेमी से बदला लेने के लिए ऐसा कदम उठाया कि सभी देख कर दंग रह गए।

Monika
Published on: 2 Dec 2020 5:23 PM GMT
बेवफाई का प्रेमिका ने लिया ऐसा बदला: प्रेमी की दुल्हन का किया ये हाल, रह जाएंगे दंग
X
बेवफाई का ऐसा लिया प्रेमिका ने बदला, प्रेमी की दुल्हन के साथ किया ऐसा, नहीं सोचा होगा कभी

बिहार के नालंदा से एक ऐसा मामला सामने आया हैं, जिसे सुन कर आप किसी रिश्ते में जुड़ने से पहले दो बार सोचेंगे। यहां एक लड़की ने अपने प्रेमी से बदला लेने के लिए ऐसा कदम उठाया कि सभी देख कर दंग रह गए।

दरअसल, प्रेमिका ने अपने प्रेमी की बेवफाई से तंग आकर उसकी नई नवेली दुल्हन के पहले बाल काटें फिर उसकी आखों को फेविक्विक से चिपका दिया। सिर्फ इतना ही नहीं उसने दुल्हन को जमकर पीटा भी।

चर्चा का विषय बनी वारदात

इस हादसे के बाद नालंदा में यह वारदात चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद उन्होंने अपनी जाँच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि शादी से पहले आरोपी लड़की और उस लड़के का अफेयर चल रहा था। लेकिन उसने एक दिसंबर को शेखपुरा जिले में किसी और लड़की से शादी कर ली।

दुल्हन

नाज़ार प्रेमिका ने किया ये काम

प्रेमी की शादी की खबर मिलने पर प्रेमिका इतनी नाज़ार हुई कि बदला लेने का ठान लिया। जिसके बाद वह अपने प्रेमी के घर पहुंची. वहां उसने सोते समय दुल्हन के बाल काट दिये और उसकी आंखें फेविक्विक से चिपका दीं। इसके बाद उसने दुल्हन की पिटाई भी की। वो दर्द से चीखने लगी। शोर-शराबा सुनकर परिजनों की नींद खुल गई और उन्होंने प्रेमिका को पकड़ लिया।

ये भी देखें: मोदी के नामांकन में एकजुटता दिखाएगा NDA, नीतीश समेत सभी नेता रहेंगे मौजूद

दुल्हन

दुल्हन का अस्पताल में इलाज

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है। वहीं दुल्हन को इलाज के लिए शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वही इस घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी संजय कुमार गांव में पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। जिसके बाद सुरक्षा के लिए गांव में पुलिस तैनात है।

ये भी पढ़ें: हत्या से हिला देश: राक्षस पिता का हैवानी रूप, अपने बच्चों को ऐसे उतारा मौत के घाट

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story