Bihar News Today: जनता के दरबार में सीएम नीतीश कुमार ने सुनी फरियाद

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता के दरबार शिक्षा, स्वास्थ्य, निगरानी आदि कई विभागों से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोग फरियाद लेकर आए।

Network
Newstrack Network
Published on: 12 Sep 2022 10:30 AM GMT
Bihar News CM Nitish Kumar listened to People complaints
X

जनता की फरियाद सुनते हुए सीएम नीतीश कुमार। 

Click the Play button to listen to article

Bihar News in Hindi: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) के जनता के दरबार शिक्षा, स्वास्थ्य, निगरानी आदि कई विभागों से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोग फरियाद लेकर आए। जनता दरबार के बाहर भी कई लोग दिखे। इन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया। नियमानुसार जिन लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है और जिन्हें बुलाया गया है। वहीं इसमें शामिल हो सकते हैं। इसका प्रसारण जनसंपर्क विभाग (Public Relations Department) ने सोशल मीडिया पर किया।

11:00 बजे से किया जनता दरबार का आयोजन

बता दें कि मुख्यमंत्री संबंधित विभाग के अधिकारियों और उस विभाग के मंत्रियों को जनता दरबार में रखे थे, ताकि फरियाद करने वाले लोगों की समस्याओं का निदान जल्द से जल्द हो। सोमवार को जनता दरबार का आयोजन सुबह 11:00 बजे से किया गया।


अररिया से आए फरियादी ने शिकायत की कि हमारे यहां अब तक कला भवन नहीं बना है, जिसके बाद तुरंत सीएम नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) ने सचिव को फोन किया। उनसे कहा कि अररिया से आए हैं वहां अब तक कला भवन नहीं बना है? देख लीजिए, सब कुछ किया हुआ है तो अब तक क्यों नहीं बना, इस पर थोड़ा ध्यान दीजिए।

आंगनबाड़ी सेविका चयन में धांधली की काफी आई शिकायत

इसके बाद आंगनबाड़ी सेविका चयन में धांधली की शिकायत काफी आई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि चीफ सेक्रेट्री साहब कमाल है। इधर आइए। इतनी शिकायतें क्यों आ रही है? उन्होंने फौरन इस मामले की जांच के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांग लोगों को सरकारी लाभ नहीं मिल रहा है इस तरह की शिकायतें भी सामने आ रही है। इसको थोड़ा रिव्यू कीजिए और ध्यान दीजिए।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story