×

Nitish Kumar Big Statement: भाजपा से हाथ मिलाकर बड़ी गलती, मूर्खता हो गई, अब ये गलती नहीं दोहराएंगे

Nitish Kumar Big Statement 2017 में भाजपा से हाथ मिलाकर उनसे गलती हुई। उन्होंने कहा कि हमसे मूर्खता हो गई। अब यह गलती कभी नहीं दोहराएंगे।

Network
Newstrack Network
Published on: 5 Sep 2022 7:31 AM GMT
nitish kumar sushil modi
X

nitish kumar sushil modi 

Nitish Kumar Big Statement बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2017 में भाजपा से हाथ मिलाकर उनसे गलती हुई। उन्होंने कहा कि हमसे मूर्खता हो गई। अब यह गलती कभी नहीं दोहराएंगे। अब भविष्य में कभी भी भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। सीएम नीतीश ने बातें राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करने हुए कही। अब यह गलती कभी नहीं दोहराएंगे। अब भविष्य में कभी भी बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे।

अब भाजपा से कोई समझौता नहीं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा कि उन्हें अब इस बात का एहसास हो गया है कि भाजपा वाले किस तरह से उनकी पार्टी को तोड़ने को तैयार थे। 2024 के जदयू पार्टी को वोट नहीं मिलने की बात पर उन्होंने कहा कि जब तक हमारी पार्टी रहेगी, अब उनके साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। उनके साथ जाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। आजकल वह इसलिए भी खुश रहते हैं क्योंकि भाजपा से उनका पीछा छूटा। उन्होंने बताया कि नए गठबंधन से यदि हमारे कार्यकर्ता खुश हैं तो वह भी खुश हैं। काम राज्य सरकार करें और प्रचार सिर्फ केंद्र सरकार का हो यह बर्दाश्त नहीं है। चलिए, अब इन लोगों से मुक्ति मिल गई।

भाजपा का जवाबी हमला

इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के बाद भाजपा ने उनपर जमकर हमला बोला है। भाजपा का कहना है कि ये बात नीतीश जी पहली बार नहीं बोल रहे हैं। 2013 में नीतीश कुमार ने NDA गठबंधन से नाता तोड़ा था तो बिहार विधानसभा में 19 फरवरी 2014 को कहा था कि अब मिट्टी में मिल जाएंगे, मेरा अस्तित्व रहेगा या नहीं रहेगा, कभी भी भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। इसके बाद बाद 2017 में राजद का साथ छोड़कर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। राज्यसभा सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि मिट्टी में मिल जाऊंगा किंतु भाजपा से हाथ नहीं मिलाऊंगा। गिरगिट को भी नीतीशजी ने मात कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि जदयू ने नीतीश कुमार को मिशन असंभव सौंपा हैं। उनका यह मिशन कभी कामयाब नहीं हो पाएगा।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story