×

ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि दहिया का बिहार आगमन, आरके श्रीवास्तव की भतीजी की शादी में होंगे शामिल

Olympic silver medalist Ravi Dahiya: बिहार की धरती उनके स्वागत में खड़ी रहेगा। आरके श्रीवास्तव ने कहा की काफी शोहरत मिलने के बाद भी रवि दहिया का व्यक्तित्व नही बदला, वे आज भी अपने जमीन से जुड़े है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 22 Nov 2021 12:37 PM GMT (Updated on: 22 Nov 2021 4:16 PM GMT)
Olympic Silver Medalist Ravi Dahiya
X

ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि दहिया

Olympic Silver Medalist Ravi Dahiya: ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि दहिया और हमेशा साया की तरह साथ रहने वाले उनके दोस्त 1 दिसंबर को देश के प्रसिद्ध शिक्षक आरके श्रीवास्तव (mathematics guru rk srivastava) की भतीजी की शादी में बिहार आयेंगे। देश के सबसे चर्चित शिक्षको में से एक बिहार के आरके श्रीवास्तव जो 1 रू गुरू दक्षिणा लेकर सैकड़ों आर्थिक रूप से गरीब स्टूडेंट्स को इंजीनियर बना चुके है, उन्होंने मीडिया से बातचीत के क्रम में बताया की ओलंपिक पदक विजेता रवि दहिया, दीपक पुनिया सहित उनके दोस्त 1 दिसंबर को बिहार राज्य के रोहतास जिले के बिक्रमगंज शहर आ रहे है।

बिहार की धरती उनके स्वागत में खड़ी रहेगा। आरके श्रीवास्तव (mathematics guru rk srivastava) ने कहा की काफी शोहरत मिलने के बाद भी रवि दहिया का व्यक्तित्व नही बदला, वे आज भी अपने जमीन से जुड़े है। ऐसे लोग को हम सिर्फ सफल इंसान नही कह सकते, बल्कि उनके लिये महान इंसान कहना बेहतर होगा।

सीख लेना चहिया की सफल इंसान बनने की

आगे आरके श्रीवास्तव ने बताया की जितने दिल के अच्छे इंसान रवि दहिया है वैसे ही उनके 4 दोस्त। आरके श्रीवास्तव कहते है की उनके दोस्त आशीष पहलवान और अन्य काफी मिलनसार और दिल के काफी अच्छे इंसान है, वैसे ही रवि दहिया के सीनियर रेसलर अरुण सहित अन्य दो मित्र भी अद्भूत इंसान है।

बाकी खिलाडियों को भी रवि दहिया और उनके दोस्तो से सीख लेना चहिया की सफल इंसान बनना आसान है। लेकिन महान इंसान कुछ खास लोग ही बन पाते है। उसका कारण उनका बेहतर व्यक्तित्व है। आने वाला दिन में यदि रवि दहिया का नाम महान लोगो में लिया जायेगा तो उसमें उनके प्रतिभा का योगदान के साथ साथ उनके दोस्तो और परिवार का योगदान को भी दुनिया याद करेगा।

दोस्त हो तो ऐसा

भविष्य में बॉलीवुड जब भी रवि दहिया की जीवनी पर बायोपिक बनायेगा तो रवि दहिया तो मुख्यकेंद्र होंगे पर पर्दे के पीछे से जो कदम से कदम मिलाकर 4 दोस्त ने साथ दिया। उसकी कहानी को पर्दे पर देख लोग कहेंगे दोस्त हो तो ऐसा।

आपको बताते चले की टोक्यो ओलंपिक में रवि कुमार दहिया ने इतिहास रचा। हरियाणा के नाहरी गांव के रहने वाले दहिया ने ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतने वाले दुसरे भारतीय रेसलर है। अभी हाल ही में रवि दहिया को खेल रत्न अवार्ड सरकार ने दिया है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story