×

Padma Shri 2023: न्यूजट्रैक की भविष्यवाणी सच! मशहूर टीचर आनंद कुमार को मिल ही गया पद्म पुरस्कार, जानें इन शिक्षकों के बारें में

Padma Shri 2023: क्या आपको पता है कि न्यूजट्रैक ने पहले ही आनंद कुमार को पद्म पुरस्कार मिलने की भविष्यवाणी कर दिया था। यानी यह घोषणा 27 जनवरी 2021 को न्यूजट्रैक ने किया था।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 29 Jan 2023 2:09 AM GMT
Padma Shri 2023
X

Padma Shri 2023 (Newstrack)

Padma Shri 2023: भारत सरकार पद्म पुरस्कार की घोषण कर दी हैं। यह पुरस्कार गणितज्ञ और सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को भारत सरकार की तरफ से दिया जाएगा। उन्हें साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पुरस्कार प्राप्त होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि न्यूजट्रैक ने पहले ही आनंद कुमार को पद्म पुरस्कार मिलने की भविष्यवाणी कर दिया था। यानी यह घोषणा 27 जनवरी 2021 को न्यूजट्रैक ने किया था। इसके साथ ही दो अन्य शिक्षक अभयानंद और आरके श्रीवास्तव को पुरस्कार मिलने की बात न्यूजट्रैक ने अपने लेख में लिखी थी। हालांकि किसी कारण वश उन्हें ये पुरस्कार नहीं मिला, लेकिन इस बात की भविष्यवाणी न्यूजट्रैक ने पहले ही कर दिया था।

आनंद कुमार मतलब सुपर-30 कोचिंग

आनंद कुमार एक गणितज्ञ और शिक्षाविद हैं, जिन्हें उनकी सुपर 30 कोचिंग के लिए जाना जाता है। सुपर-30 गरीब और वंचित छात्रों के लिए IIT जैसे इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए एक कोचिंग संस्थान हैं। वंचित छात्रों के लिए कोचिंग संस्थान चलाने की उनकी पहल के लिए कुमार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। ऐसे समय में जब आईआईटी में प्रवेश लेने की तैयारी करना महंगा माना जाता था, सुपर 30 उन वंचित छात्रों के लिए राहत की तरह आए, जिनके पास प्रतिभा तो थी, लेकिन वे आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में पढ़ने का जोखिम नहीं उठा सकते थे। गरीब परिवारों के छात्र जो महंगे कोचिंग संस्थान की फीस देने में असमर्थ थे, उन्हें सुपर 30 के तहत लिया गया और देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश लेने के लिए परीक्षा में बैठने के लिए तैयार किया गया।

गुरू अभयानंद और आरके श्रीवास्तव

बिहार देशभर में अनूठे एकेडमिक्स की वजह से काफी प्रसिद्ध हैं। अभयानंद और आनंद कुमार (Anand Kumar) ने गरीब बच्चों को आईआईटी (IIT) जैसे संस्थानों में भेजकर ऐसी लकीर खींच दी है कि पूरी दुनिया उनके काम को सलाम करती है। मैथमेटिक्स गुरु आरके श्रीवास्तव (RK Srivastava) भी गज़ब तरीके से बच्चों को पढ़ाते हैं। आरके चुटकले और कबाड़ों के जरिए से खेल-खेल में बच्चों को गणित की मुश्किल पढ़ाई करवाते हैं। कबाड़ को जुगाड़ से खिलौने बनाकर प्रैक्टिकल में यूज करते हैं। वो सामाजिक सरोकार से गणित को जोड़कर, सवाल हल करना बताते हैं। आरके 52 तरीके से पाइथागोरस प्रमेय (Pythagoras theorem) को सिद्ध कर दुनिया को हैरान कर चुके हैं। वो 450 से ज्यादा बार फ्री नाईट क्लासेज चलाकर भी सुर्खियां बटोर चुके हैं। उनकी क्लास में स्टूडेंट पूरी रात 12 घंटे गणित की पढ़ाई कर चुके हैं। जो खुद मैं हैरान करने वाली बात है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story