×

Bihar News: पटना में ईंट भट्ठा की दीवार ढहने से चार महिलाओं की दर्दनाक मौत

Bihar News: पटना में ईंड भट्ठा की एक मोटी दीवार अचानक से ढह गयी। जिसके नीचे दबकर 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गयी।

Jugul Kishor
Published on: 20 March 2023 3:03 PM GMT
Bihar News: पटना में ईंट भट्ठा की दीवार ढहने से चार महिलाओं की दर्दनाक मौत
X
ईंट भट्ठा की दीवार गिरी (फोटो: सोशल मीडिया)

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में सोमवार 20 मार्च की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। पटना में ईंड भट्ठा की एक मोटी दीवार अचानक से ढह गयी। जिसके नीचे दबकर 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गयी। इसके अलावा ईंट भट्ठे पर काम कर रहे करीब 8 मजदूर दीवार की चपेट में आ गये। दीवार गिरने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद घायलों को दानापुर अनुमंडल के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां मजदूरों का इलाज रहा है। जानकारी के मुताबिक ये घटना पटाना के मनेर के दरवेशपर में स्थित लक्की ईंट भट्ठा की हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर मनेर थाना पुलिस पहुंच गयी है और मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस के मुताबिक लक्की ईंट भट्ठे पर रोज की तरह मजदूर अपना काम कर रहे थे। अचानक एक ईंट की ऊंची दीवार गिर गयी। जिसके नीचे दबकर 4 महिलाओं की मौत हो गई व दीवार के नीचे 8 मजदूर दब गए। घायलों को तुरंत लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जबकि कुछ घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतकों की पहचान गया की शिला देवी, झारखंड गुमला के धुरनी देवी, सुगंधि देवी, और सिताबी देवी के रूप में हुई है। वहीं घायलों में तीन महिलाओं की हालत ज्यादा गंभीर बतायी जा रही है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story