Bihar News: हवस मिटाने का चल रहा था गन्दा काम, पुलिस ने 11 लड़कों के साथ पकड़ी 12 लड़कियां

Bihar News: 12 लड़कियां 11 लड़के को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया इस बाबत पूछे जाने पर कुछ युवक ने बताया कि एक व्यक्ति से ₹1000 रुपया होटल संचालक द्वारा लिया जाता था।

aman
Report aman
Published on: 12 Sep 2022 11:19 AM GMT
Dirty work was going on in Jehanabad to eradicate lust, police caught 12 girls along with 11 boys
X

जहानाबाद: हवस मिटाने का चल रहा था गन्दा काम, पुलिस ने 11 लड़कों के साथ पकड़ी 12 लड़कियां

Bihar News: जहानाबाद शहर के कोर्ट होल्ट के समीप सत्यम शिवम रेस्ट हाउस (Satyam Shivam Rest House) में 11 लड़के और 12 लड़की आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। इनके पास से कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इस रेस्ट हाउस में गलत तरीके से कागजात लेकर लड़के-लड़की गंदा काम करते हैं।

इसी सूचना के आधार पर सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में इस रेस्ट हाउस में छापामारी किया गया । जहां से 12 लड़कियां 11 लड़के को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया इस बाबत पूछे जाने पर कुछ युवक ने बताया कि एक व्यक्ति से ₹1000 रुपया होटल संचालक द्वारा लिया जाता था। लोग इस होटल में अपने हवस को मिटाने के लिए पहुंचे थे।

होटल में चल रहा गंदा काम

पुलिस को सूचना मिली थी कि इस होटल में गंदा काम चल रहा है। इसी के आधार पर पुलिस द्वारा छापामारी किया गया है। जैसे ही बड़ी संख्या में युवक युवतियों एक रेस्ट हाउस से गिरफ्तार हुए सभी लोग देखकर अचंभित हो गया। पुलिस को भी इतने बड़े पैमाने पर लड़के-लड़की के बरामद होने का अनुमान नहीं था। लोगों का कहना है कि बहुत दिनों से इस होटल में यह गंदा काम चल रहा था।

12 लड़कियां 11 लड़कों के साथ पकड़ी गईं

पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस पता लगा रही है धंधे में तय कौन-कौन लोग शामिल हैं अगर सही ढंग से इसकी जांच की गई। तो बड़े पर्दाफाश हो सकता हैं। पुलिस द्वारा रेस्ट हाउस से 12 लड़कियां 11 लड़कों को पकड़ कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है पकड़े गए सभी लोगों को पता लगाया जा रहा है कि लड़के और लड़कियां कहां के रहने वाली हैं पुलिस द्वारा कई बिंदुओं पर जांच प्रारंभ कर दिए हैं ।

वह इस पूरे मामले पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी दिनों से पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी किस होटल में गलत और अनैतिक कार्य चल रहा है जिसके उपरांत छापेमारी करते हुए संदिग्ध अवस्था में युवक युवतियों के साथ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story