×

Bihar Police Vacancy 2023: बिहार में पुलिस के लिए बंपर भर्ती, जानें यहां वेकैंसी से रिलेटेड सारी जानकारियां

Bihar Police Vacancy 2023: बिहार पुलिस में 21391 पदों पर वेकैंसी जानें योग्यता, से लेकर अंतिम डेट सब कुछ...

Yachana Jaiswal
Published on: 10 Jun 2023 7:13 AM GMT (Updated on: 10 Jun 2023 7:15 AM GMT)
Bihar Police Vacancy 2023: बिहार में पुलिस के लिए बंपर भर्ती, जानें यहां वेकैंसी से रिलेटेड सारी जानकारियां
X
Bihar Police Constable Vacancy 2023

Bihar Police Vacancy 2023: Bihar Police Constable Vacancy 2023 में बिहार CSBC पुलिस विभाग ने बिहार राज्य के 10वीं और 12वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर लेकर आई है। बिहार पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2023 के लिए जल्द ही Official Notification(अधिकारिक अधिसूचना)जारी करने की तैयारी अंतिम फेज पर है। पुलीस विभाग द्वारा Bihar Police Constable Vacancy के लिए घोषणा की गई है, जिसके अनुसार, Bihar Police vacancy 2023 में कुल 21391 वेकैंसी पर भर्ती की जायेगी। Bihar Police वेकैंसी की पूरी जानकारी आपको नीचे दी गई है।

CSBC कांस्टेबल भर्ती अवलोकन 2023 कांस्टेबल के लिए बिहार पुलिस भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण नीचे हैं:

  • बोर्ड का नाम कांस्टेबलों का केंद्रीय चयन बोर्ड (CSBC:Central Selection Board of Constables)
  • पद का नाम कांस्टेबल रिक्तियां 21391
  • विज्ञापन का नाम 01/2023
  • पंजीकरण दिनांक 20 जून से 20 जुलाई, 2023
  • चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा
  • परीक्षा का तरीका ऑफलाइन
  • आवेदन का तरीका ऑनलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in

सीएसबीसी कांस्टेबल महत्वपूर्ण तिथियां 2023 पंजीकरण लिंक जुलाई 2023 को सक्रिय किया जाएगा।

अन्य महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में ,

  • बिहार पुलिस कांस्टेबल अधिसूचना दिनांक 09 जून, 2023 बिहार
  • पुलिस कांस्टेबल आवेदन की प्रारंभिक तिथि 20 जून, 2023 बिहार
  • पुलिस कांस्टेबल आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई, 2023 बिहार
  • पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि की घोषणा की जाएगी

CSBC कांस्टेबल वेकैंसी 2023:

  • सामान्य वर्ग के लिए 8556
  • ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 2140
  • एससी वर्ग के लिए 3400
  • अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए228
  • EBC वर्ग के लिए 3842
  • BC वर्ग के लिए 2570
  • महिला BC वर्ग के लिए 655

CSBC कांस्टेबल अधिसूचना 2023 बिहार पुलिस कांस्टेबल जॉब्स के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़नी चाहिए।

CSBC कांस्टेबल वेतन 2023:

लेवल 3 वेतनमान: रुपय 21,700-69,100/-

CSBC कांस्टेबल 2023 पात्रता शैक्षिक योग्यता - उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/मदरसा बोर्ड से इंटरमीडिएट या 12वीं पास होना चाहिए।

CSBC कांस्टेबल शारीरिक योग्यता श्रेणी ऊँचाई जनरल और बीसी पुरुष 165 सेमी ईबीसी पुरुष 160 सेमी एससी/एसटी 160 सेमी महिला 155 सेमी

Bihar police constable Vacancy 2023 online form 20 जून से Central Selection Board of Constable (CSBC) Bihar की Official Website के माध्यम से भरना शुरु हो जाएंगे।

Bihar Police Vacancy 2023 notification 09 जून 2023 को जारी की गई है। बिहार पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2023 ऑनलाइन आवेदन के लिए बिहार की CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर csbc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने से पहले ऑफिशियल अधिसूचना में शैक्षणिक योग्यता जरूर देख लें।

Bihar police vacancy 2023 age limit:

Bihar police constable Vacancy 2023 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से अधिकतम 25 वर्ष तक निर्धारित की गई है।

CSBC कांस्टेबल आयु सीमा:

सामान्य वर्ग - 18 से 25 वर्ष

बीसी और ईबीसी- 18 से 27 साल

एससी/एसटी/ट्रांसजेंडर - 18 से 30 वर्ष

Unexpended

चेस्ट फॉर मेल

जनरल / बीसी / ईबीसी के लिए – 81 सेमी

एससी / एसटी – 79 सेमी

एक्सपेंडेड, जनरल / बीसी / ईबीसी के लिए – 86 सेमी

एससी/एसटी - 84 सेमी

एक्सपेंडेड की अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना देखें।

बिहार पुलिस कांस्टेबल रिक्ति 2023 के लिए चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा:

लिखित परीक्षा ,शारीरिक परीक्षा, चिकित्सा परीक्षा।

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा विवरण 2023:

परीक्षा का स्तर

प्रश्न पत्र का स्तर 10वीं कक्षा का होगा प्रश्नों की संख्या - 100 MCQ होंगे।

अंक - परीक्षा के लिए कुल अंक 100 हैं।

विषय - प्रश्न हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक अध्ययन (इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र), विज्ञान (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, सामान्य ज्ञान) से होंगे।

समय - परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी।

पासिंग मार्क्स - 30%

Bihar police vacancy 2023 selection process के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक मापदंड के आधार पर किया जायेगा। इसके अतिरिक्त बिहार पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2023 के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को निम्नलिखित चरण सफ़लतापूर्वक पार करने होंगें।

  • Written Exam
  • Physical Standard Test (PST)
  • Physical Efficiency Test (PET) Medical Test
  • Document Verification

बिहार पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट(Bihar Police Constable Physical Test)

बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023

परीक्षा से 15 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार सीएसबीसी(csbc) की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2023 परिणाम एक पीडीएफ प्रारूप में घोषित किया जाएगा। पीडीएफ में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे।

Bihar Police Constable Salary

Bihar police constable Vacancy 2023 के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को सरकार द्वारा निम्नलिखित वेतनमान प्रदान किया जायेगा। लेवल 3 के हिसाब से वेतनमान रुपय 21,700-69,100/- होगा।

बिहार कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन चरणों का पालन करके सीएसबीसी बिहार की वेबसाइट पर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं:

चरण 1: CSBC की वेबसाइट - csbc.bih.nic.in पर जाएं।

चरण 2: अपने मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य विवरण का उपयोग करके खुद को पंजीकृत करें।

चरण 3: पंजीकरण के बाद, अपने खाते में प्रवेश करें।

चरण 4: फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

चरण 5: अपना आवेदन जमा करें।

अपनी केटेगरी अनुसार शुल्क का चयन करके शुल्क भुगतान करें।

नीचे दिए गए submit now बटन पर क्लिक करके bihar police constable application form को submit कर दें साथ ही प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

Bihar Police Constable Vacancy 2023

बिहार पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2023 के लिए योग्य उम्मीदवार जो Bihar Police Constable Online Form भरना चाहते हैं। उनके लिए आवेदन शुल्क वर्ग अनुसार रखा गया है वही आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से Net Banking, UPI, Credit Card, Debit Card में से किसी से भी किया जा सकता है।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story