×

राम-जानकी हाईवे प्रोजेक्ट शुरू : जनकपुर से अयोध्या का सफर 5 घंटे में, पहले चरण में बनेगा 50 KM रोड

Bihar : केंद्र सरकार से उत्तर बिहार को मिली सौगात पर काम शुरू हो गया है। दी है। राम-जानकी हाईवे निर्माण के पहले चरण के तहत 50 किमी लंबी सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी हो गया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 15 July 2022 7:43 AM GMT
ram janki highway project first phase started from siwan to mashrakh 50 km road
X

Ram Janki Highway Project

Ram Janki Highway Project : राम-जानकी हाईवे (Ram-Janki Highway) का निर्माण कार्य वर्ष 2024 तक पूरा होने का अनुमान है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने पहले चरण में सीवान से मशरक (Siwan to Mashrakh) तक सड़क निर्माण किया जाएगा। करीब 50 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के लिए एजेंसी के चयन का टेंडर जारी कर दिया गया है।

मानसून खत्म होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बता दें कि, राम-जानकी हाईवे की लंबाई करीब 240 किलोमीटर होगी। इस हाईवे के निर्माण से श्रद्धालुओं का अयोध्या (Ayodhya) जाना आसान हो जाएगा। राम-जानकी हाईवे के सिवान से मशरक तक बनाने में 4 बाईपास का भी निर्माण किया जाना है।

240 KM होगी राम-जानकी हाइवे की लंबाई

बिहार सरकार (Bihar government) के पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि, 'केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राम-जानकी हाइवे जो 240 किमी लंबी होगी, को फोरलेन में विकसित करने का निर्णय लिया है। यह कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। पहले चरण में सीवान से मशरक तक हाइवे को फोरलेन बनाने का टेंडर जारी किया गया है।

हाईवे अयोध्या से जनकपुर तक

बता दें कि, राम-जाानकी हाइवे उत्तर प्रदेश में भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या से प्रारंभ होकर बस्ती (Basti), बड़हलगंज (Barhalganj), मेहरौना घाट (Mehrouna Ghat), सिवान (Siwan), चकिया (Chakiya), सीतामढ़ी (Sitamarhi), भिट्‌ठामोड़ (Bhitthamor) होते हुए नेपाल (Nepal) के जनकपुर में समाप्त होता है।

फोरलेन के आसपास के इलाकों का होगा विकास

पथ निर्माण विभाग का कहना है, कि राम जानकी अयोध्या पथ (Ram Janaki Ayodhya Path) बनने के दौरान जब फोरलेन बनेगी तो आसपास के इलाकों का विकास होगा। जनकपुर और अयोध्या का धार्मिक महत्व सम्पूर्ण विश्व में विख्यात है। मिथिला और अवध (Mithila and Awadh) दोनों की अत्यंत प्राचीन संस्कृति है। इसलिए अयोध्या से जनकपुर को रामायण सर्किट (Ramayana Circuit) से जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है। इस योजना के तहत फोर लेन सड़क बन जाने से अयोध्या से जनकपुर लोग पांच घंटे में पूरा कर सकता है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story