×

Bihar News: ‘रामचरितमानस को मस्जिद में लिखा गया था’ RJD MLA रीतलाल यादव का विवादित बयान, भाजपा बोली- चरवाहे के स्कूल से

Bihar News: बिहार में एक बार फिर रामचरितमानस पर विवादित बयानबाजी शुरु हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल के विधायक रीतलाल यादव ने रामचरित मानस को लेकर विवादित बयान दिया है।

Jugul Kishor
Published on: 16 Jun 2023 9:19 AM GMT (Updated on: 16 Jun 2023 9:56 AM GMT)
Bihar News: ‘रामचरितमानस को मस्जिद में लिखा गया था’ RJD MLA रीतलाल यादव का विवादित बयान, भाजपा बोली- चरवाहे के स्कूल से
X
RJD विधायक रीतलाल यादव (सोशल मीडिया)

Bihar News: बिहार में एक बार फिर रामचरितमानस पर विवादित बयानबाजी शुरु हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल के विधायक रीतलाल यादव ने रामचरित मानस को लेकर विवादित बयान दिया है। आरजेडी विधायक ने कहा है कि इतिहास उठाकर देख लीजिए की रामचरितमानस को मस्जिद में लिखा गया था। रीतलाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वाले हिंदू और हिंदुत्व की बात करते हैं, वह मुसलमानों से नफरत करते हैं। अगर बीजेपी वाले मुसलमानों से नफरत करते हैं तब उनको अपनी पार्टी से सभी मुसलमानों को निकाल देना चाहिए। आरजेडी विधायक के इस बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है।

बीजेपी और जेडीयू ने साधा निशाना

आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के विवादित बयान के विरोध करते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि जो लोग रामचरितमानस पर बयानबाजी कर रहे हैं। उन्हे ज्ञान की आवश्यकता है। कुछ भी बयान देने से पहले ऐसे लोगों को पहले पढ़ना चाहिए उसके बाद रामचरितमानस पर बात करनी चाहिए। उन्होने कहा कि सनातन धर्म इस दुनिया का सबसे प्राचीन धर्म है। इसने परी दुनिया को अपनाया है। इसलिए रामचरित मानस के खिलाफ बयान देना उनकी अज्ञानता को दिखाता है। इसके अलावा रीतलाल यादव के बयान का जेडीयू ने भी विरोध किया है।

जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि रामचरितमानस पर अपनी सहूलियत के हिसाब से लोग कुछ भी बयान दे देते हैं। इससे बचना चाहिए क्योंकि इससे समाज में गलत संदेश जाता है। कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म में अपनी आस्था रख सकता है, यह उसका निजी मामला है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सबसे पुरातन धर्म हिंदू सनातन धर्म के खिलाफ बोलना उनकी अज्ञानता दर्शाता है। उन्होंने कहा ये सब नेता लालू यादव के चरवाहे स्कूल से पढ़े होंगे। जिसके हेडमास्टर तेजस्वी यादव होंगे।

बता दें कि बिहार में पहली बार रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी नहीं की गई है, इससे पहले है बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने विवादित बयान दिया था। उन्होने रामचरितमानस को समाज में नफरत फैलाने और बांटने वाला ग्रंथ बताया था, जिसके बाद बिहार की सियासत गरमा गई थी। उनके इस बयान को लेकर काफी बवाल हुआ था।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story