×

RCP सिंह बोले- नीतीश की सहमति से बना था केंद्र में मंत्री, अपने मंत्रिमंडल के दागियों पर क्या लेंगे स्टैंड?

आरसीपी सिंह ने कहा, कि 'केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के सवाल पर मुख्यमंत्री जी झूठ बोल रहे हैं। उनकी पूरी सहमति के बाद ही केंद्र सरकार में जदयू शामिल हुआ और वे मंत्री बने।'

Network
Newstrack Network
Published on: 18 Aug 2022 12:54 PM GMT
X

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह (RCP Singh)

Bihar News : पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह (RCP Singh) ने गुरुवार (18 अगस्त) को स्पष्ट कहा कि 'बिहार की जनता देख रही है, कौन लोग क्या बोल रहे हैं। उन्होंने कहा, बिहार की जनता तय करेगी कि हमें आगे क्या करना है। भविष्य की रणनीति को लेकर आरसीपी सिंह अपने समर्थकों से बात करेंगे।

आपको बता दें कि, आरसीपी सिंह गुरुवार को गोपालगंज जा रहे थे। इस दौरान कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने पत्रकारों से बात की। कहा, कि बिहार में सत्ता परिवर्तन का अंदेशा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद से ही लगाया जा रहा था। वे इस निर्णय का शुरू से विरोध कर रहे थे।

उन चेहरों पर भी ध्यान दें जो महागठबंधन से चुनाव हारे

रामचंद्र प्रसाद सिंह (RCP Singh) ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कि 'बिहार की जनता ने एनडीए को 2025 तक सरकार चलाने का बहुमत दिया था। मगर, बीच में दल-बदल लेने की वजह से जनता दल यूनाइटेड (JDU) का सेहत प्रभावित हुआ है। मुख्यमंत्री जी की सुचिता भी प्रभावित हुई है। अभी तो 43 जीते हुए विधायक हैं। वो 72 चेहरे जिन्होंने महागठबंधन के खिलाफ चुनाव हारकर अपनी आहुति दी। उन उम्मीदवारों का क्या होगा? इस पर भी पार्टी नेतृत्व को सोचना चाहिए।'

'मुख्यमंत्री जी झूठ बोल रहे हैं'

आरसीपी सिंह ने कहा, कि 'केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के सवाल पर मुख्यमंत्री जी झूठ बोल रहे हैं। उनकी पूरी सहमति के बाद ही केंद्र सरकार में जदयू शामिल हुआ और वे मंत्री बने। उन्होंने कहा, कि मुझ पर आरोप लगाने से पहले लोग मुझसे आंख से आंख मिलाकर बात करें।'

दागी मंत्रियों पर सीएम क्या लेंगे स्टैंड?

आरसीपी सिंह ने आगे कहा, कि 'बिहार के विकास में एनडीए सरकार का योगदान अहम रहा है। अगर लालू जी इतने अच्छे ही थे, तो पहले 1994 में फिर 2017 में उनसे नीतीश कुमार अलग क्यों हुए? जनता यह भी जानना चाहती है, कि महागठबंधन सरकार के कई मंत्रियों पर दाग है तो अब मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति का क्या होगी?

गोपालगंज से होगी आगे की रणनीति तय

आपको बता दें कि, आरसीपी सिंह गुरुवार को मां थावे का दर्शन करने गोपालगंज रवाना हुए। जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष गोपालगंज में कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। उनसे बातचीत करेंगे।आरसीपी सिंह गोपालगंज से ही आगे की रणनीति तय करेंगे।

'सात जन्मों में भी नीतीश नहीं बनेंगे प्रधानमंत्री'

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए आरसीपी सिंह ने कहा, 'सात जन्मों में भी नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नहीं बन सकते।' आरसीपी सिंह का गांधी सेतु, हाजीपुर रामाशीष चौक, सोनपुर बाईपास, तरैया, छपिया, छपरा नयागांव ,सहित अनेक जगहों पर स्वागत किया गया। इस मौके पर अति पिछड़ा वर्ग के वरिष्ठ नेता संतोष महतो के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं ने आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत किया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story