×

RJD विधायक का बड़ा दावा, बंगाल चुनाव के बाद गिर जाएगी बिहार सरकार

शनिवार को राजद के तीन नेताओं ने पार्टी सुप्रीमो से पेइंग वार्ड में मुलाकात की। राजद के विधायक सुरेंद्र यादव ने मुलाकात के बाद मीडिया कर्मियों से कहा कि, पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद बिहार में नीतिश कुमार की सरकार गिर जाएगी।

Newstrack
Published on: 5 Dec 2020 2:05 PM GMT
RJD विधायक का बड़ा दावा, बंगाल चुनाव के बाद गिर जाएगी बिहार सरकार
X
RJD विधायक का बड़ा दावा, बंगाल चुनाव के बाद गिर जाएगी बिहार सरकार

रांची: चारा घोटाले में सज़ायाफ्ता लालू प्रसाद रांची के रिम्स में इलाजरत हैं। जेल मैनुअल के मुताबिक प्रत्येक शनिवार को तीन लोग उनसे मुलाकात कर सकते हैं। लिहाज़ा, शनिवार को राजद के तीन नेताओं ने पार्टी सुप्रीमो से पेइंग वार्ड में मुलाकात की। राजद के विधायक सुरेंद्र यादव ने मुलाकात के बाद मीडिया कर्मियों से कहा कि, पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद बिहार में नीतिश कुमार की सरकार गिर जाएगी। खुद भाजपा सरकार को रहने नहीं देगी।

बिहार में सरकार बनाने में बेईमानी की गई

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के पास कुछ भी नहीं बचा है। उन्होने कहा कि बिहार में सरकार बनाने में बेईमानी की गई है। राज्य में लोकतंत्र नाम की कोई चीज़ नहीं रह गई है। फोन विवाद से किनारा. रिम्स के पेइंग वार्ड में लालू प्रसाद से मुलाकात करने के बाद राजद नेता सैयद फैसल ने राजद अध्यक्ष के ऑडियो क्लिप को फर्जी बताया। उन्होने कहा कि, बिहार सरकार को अस्थिर करने का आरोप बेबुनियाद है।

surendra yadav-2

चुनाव परिणाम बदला गया-सैयद फैसल

सैयद फैसल ने कहा कि, वोटों की गिनती के दिन नीतिश कुमार और उनके नज़दीकी लोगों का फोन कॉल ट्रेस करने की ज़रूरत है। इस बात का पता लगाया जाना चाहिए कि, उस दिन किस-किस ज़िला अधिकारी को फोन गया और चुनाव परिणाम बदला गया। बिहार सरकार की स्थिरता के सवाल पर उन्होने कहा कि, अपने आंतरिक कलह से नीतिश कुमार की सरकार गिर जाएगी। उसके लिए राजद को कुछ करने की ज़रूरत नहीं है।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/12/RJD_SURENDRA_YADAV.mp4"][/video]

लालू की सेहत चिंताजनक

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद राजद विधायक सुरेंद्र यादव ने कहा कि, पार्टी सुप्रिमो की सेहत ख़राब है। दिनों दिन उनकी तबीतयत बिगड़ती जा रही है। हालांकि, डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। ईश्वर से उम्मीद है कि, जल्द ही लालू जी की तबियत पहले से बेहतर होगी। पार्टी नेता सैयद फैसल ने कहा कि, लालू प्रसाद की सेहत वाकई में ख़राब है। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। लिहाज़ा, न्यायपालिका से भी आग्रह है कि, वे इसका ध्यान रखें।

ये भी देखें: बिहार में सियासी हलचल: CM से मिले उपेंद्र कुशवाहा, हो सकता है बड़ा उलटफेर

पेइंग वार्ड में बिगड़ी तबियत

लालू प्रसाद यादव जबतक रिम्स के केली बंगला में थे उनकी तबियत में सुधार देखा गया। हालांकि, ऑडियो क्लिप विवाद के बाद उन्हे दोबारा पेइंग वार्ड में भर्ती कराया गया जहां उनकी तबियत बिगड़ने लगी। बंद वातावरण और धूप नहीं मिलने से लालू को परेशानी हो रही है। डॉक्टरों की मानें तो लालू प्रसाद को हार्ट, किडनी और शूगर समेत कई गंभीर बीमारियां हैं। लिहाज़ा, उनका लगातार इलाज होना आवश्यक है।

Syed Faisal

लालू की ज़मानत पर सुनवाई

आगामी 11 दिसंबर को लालू प्रसाद की ज़मानत पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई है। दुमका ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले में अगर राजद अध्यक्ष को बेल मिल जाता है तो उनके बाहर निकलने का रास्ता साफ हो जाएगा। चारा घोटाले के अन्य मामलों में लालू को पहले की ज़मानत मिल चुकी है।

ये भी देखें: किसान आंदोलन को RJD का समर्थन, गांधी मैदान में तेजस्वी देंगे धरना

रांची से शाहनवाज़ की रिपोर्ट।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story