×

Bihar: लालू यादव अस्पताल में भर्ती, शुगर लेवल बढ़ा, कल सीढ़ी से गिरकर दाहिने कंधे की हड्‌डी टूटी थी

पटना में आवास पर गिरने की वजह से लालू यादव के कंधे की हड्डी में मामूली फ्रैक्चर आया था। रविवार रात अचानक तबियत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Network
Newstrack Network
Published on: 4 July 2022 7:02 AM GMT
rjd supremo lalu yadav hospitalized in patna he fell down the stairs at home
X

rjd supremo lalu yadav hospitalized

Lalu Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (RJD Supremo Lalu Prasad Yadav) की तबीयग बिगड़ गई है। शुगर लेवल बढ़ने के कारण उन्हें सोमवार सुबह आनन-फानन पटना के पारस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वे इस वक्त डॉक्टरों की निगरानी में हैं। डॉक्टर का कहना है कि लालू प्रसाद का डायबिटीज लेवल बढ़ा हुआ है। उनका इलाज चला रहा है।

बता दें कि, रविवार शाम राबड़ी आवास पर अपने कमरे में जाते समय वह सीढ़ी पर से गिर (Lalu Prasad Hospitalised After Falling From Stairs) गए थे। इस कारण उनके दाहिने कंधे में फ्रैक्चर आ गया था। कमर में भी चोट आई थी। इसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि, इलाज के बाद डॉक्टरों ने इन्हें घर लौटने की सलाह दी थी। तब लालू यादव वापस राबड़ी आवास लौट गए थे।

लालू को कई तरह की दिक्कतें

जानकारों का कहना है कि, RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद को किडनी (Lalu Yadav Kidney Problem), शुगर सहित कई तरह की बीमारियां हैं। उनकी हडि्डयां कमजोर हो गई है। जिसके मद्देनजर डॉक्टरों ने कंजरवेटिव ऑपरेशन (Lalu Yadav Conservative Operation) करवाने की सलाह दी है। डॉक्टरों ने उन्हें एक महीने आराम की भी सलाह दी। इस कारण, इसी महीने सिंगापुर में होने वाला उनका प्रस्तावित किडनी ट्रांसप्लांट का कार्यक्रम भी परिवार ने टालने का फैसला लिया है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story