Bihar Politics: RJD ने पार्टी ऑफिस के लिए मांगी बड़ी जगह, BJP ने कहा- कार्यालय बड़ा करने से कोई बड़ा नहीं हो जाता

Bihar Politics: राजद कार्यालय के अगल- बगल एक्सपेंशन की सुविधा दी जाए। तनवीर हसन ने आगे कहा कि जदयू और भाजपा का दफ्तर बड़ा है। बड़े घनत्व में है।

Network
Newstrack Network
Published on: 21 Aug 2022 5:21 AM GMT
Bihar Politics
X

RJD का राष्ट्रीय कार्यालय (फोटो: सोशल मीडिया ) 

Bihar Politics: RJD का राष्ट्रीय कार्यालय राजधानी के वीरचंद पटेल पथ पर है। एक बार फिर से यह कार्यालय चर्चा में है। फिर से इस कार्यालय के लिए बड़ी जगह देने की मांग उठने लगी है। RJD के प्रदेश उपाध्यक्ष तनवीर हसन ने यह मांग उठायी है। उन्होंने कहा कि जितना वर्ग फीट में हमारा कार्यालय है वह काफी कम है। राजद कार्यालय के अगल- बगल एक्सपेंशन की सुविधा दी जाए। उन्होंने आगे कहा कि जदयू और भाजपा का दफ्तर बड़ा है। बड़े घनत्व में है। राजद का दफ्तर भी उस अनुसार होना चाहिए।

तनवीर हसन के इस मांग पर तंज कसते हुए BJP के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि कार्यालय बड़ा करने से कोई बड़ा नहीं हो जाता। इसके लिए विचार बदलना होगा। बता दें कि एक साल पहले जगदानंद सिंह ने NDA सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख कर राजद कार्यालय के लिए बड़ी जगह देने की मांग की थी। उस समय NDA सरकार उनकी मांग अस्वीकार कर दी थी।

14 हजार वर्ग फीट जमीन राजद को देने की मांग

बता दें कि RJD ऑफिस खपड़ैल से निर्मित है। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने एक साल पहले मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में 'न्याय के सिद्धांत' का सवाल उठाया था और 14 हजार वर्ग फीट जमीन राजद को देने की मांग की थी। इससे पहले उन्होंने संबंधित विभाग को भी पत्र लिखा था। उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में यह तो लिखा ही था कि उनकी पार्टी विधायकों की संख्या बल के हिसाब से बड़ी है। बता दे कि JDU को 66000 वर्ग फीट, BJP को 52000 वर्ग फीट और RJD को 19842 वर्ग फीट जमीन दी गई है। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद इस असमान वितरण को दूर करने की मांग तनवीर हसन ने की है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story