×

जिंदगी की बहुत बड़ी जंग लड़ रही बहन, मैथेमैटिक्स गुरु ने कहा कि जीवन-मृत्यू ईश्वर के हाथ में है

RK Srivastava Mathematics Guru: 1 रू गुरुदक्षिणा वाले आरके श्रीवास्तव ( रजनी कांत श्रीवास्तव) बिहार के जाने-माने शिक्षक एवं विद्वान हैं। उनकी बड़ी बहन जिंदगी की बहुत बड़ी जंग जीतकर वापस आई हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 8 Nov 2021 4:56 PM GMT (Updated on: 8 Nov 2021 6:11 PM GMT)
RK Srivastava Mathematics Guru
X

मैथेमैटिक्स गुरु आरके श्रीवास्तव की बहन 

RK Srivastava Mathematics Guru: जीवन और मृत्यू ईश्वर के हाथ में है, लेकिन यह भी सत्य है की कोई इंसान किसी के जीवन में फरिश्ता बनकर आता है, देश के प्रसिद्ध मैथेमैटिक्स(RK Srivastava Mathematics) इन दिनो काफी परेशानियो से गुजर रहे है उनकी बड़ी बहन (RK Srivastava Ki Badi Behan)को 26 अक्टूबर को ब्रैंन हैम्रेज हो गया है जो अभी बनारस के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती है, परिवार की आर्थिक स्थिति उतनी बेहतर नही है की प्राइवेट हॉस्पिटल का खर्च भुगतान कर सके, प्रत्येक दिन ICU और दवा का खर्च 20 हजार आ रहा है, एक बार फिर पूर्व सांसद आरके सिन्हा (Former MP RK Sinha) मसीहा बनकर सामने आये और मैथमेटिक्स गुरु के बहन के ईलाज में हर संभव मदद कर मानवता का मिसाल कायम किया।

आपको बताते चले की बिहार के जिस शिक्षक को देश विदेश में मिल रही जबर्दस्त प्रसिद्धि उसके सफलता में पुर्व सांसद आरके सिन्हा का है बहुत बड़ा योगदान, बिहार के आरके श्रीवास्तव (Bihar Ke RK Srivastava) GOOGLE पर टॉप ट्रेंड में आ गये है, गूगल पर मैथेमैटिक्स गुरु लिखने पर टॉप पर बिहार के आरके श्रीवास्तव (RK Srivastava Mathematics) का नाम आता है, न सिर्फ भारत में ब्लकि पुरी दुनिया के इंजीनियरिंग स्टूडेंटस के बीच चर्चित नाम है आरके श्रीवास्तव, उनके पढाने का लाजवाब है।

कौन है आरके श्रीवास्तव जिसने आरके सिन्हा को बताया परोपकारी हृदय सम्राट ---

#आरके श्रीवास्तव:---

1 रू गुरुदक्षिणा वाले आरके श्रीवास्तव ( रजनी कांत श्रीवास्तव) बिहार के जाने-माने शिक्षक एवं विद्वान हैं, मैथमेटिक्स गुरु के नाम से मशहूर आरके श्रीवास्तव का जन्म बिहार राज्य के रोहतास जिले के बिक्रमगंज गांव में हुआ, अपने शुरुआती क्लासेज आरके श्रीवास्तव ने अपने मातृभूमि बिक्रमगंज से पढ़ाना प्रारम्भ किया ,आरके श्रीवास्तव ने अपने गांव के असहाय निर्धन सैकड़ो स्टूडेंट्स को निशुल्क शिक्षा देकर आईआईटी, एनआईटी , बीसीईसीई में सफलता दिलाया, आज ये सैकड़ो निर्धन स्टूडेंट्स अपने गरीबी को काफी पीछे छोड़ अपने सपने को पंख लगा रहे हैं।


न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया के इंजीनियरिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षा देने वाले स्टुडेंट्स के बीच एक चर्चित नाम है 1 रूपया में पढ़ाने वाला शिक्षक। कोरोना काल में जब सारे शैक्षणिक संस्थाए बंद था तब आरके श्रीवास्तव ने ऑनलाइन लगातार पूरी रात भार 8 से 12 घंटे लगातार क्लास लेकर स्टूडेंट्स के लिये मददगार सावित हुये, इनके मेहनत को पुरे दुनिया ने सलाम किया।

एक रुपया में पढ़ाते हैं आरके श्रीवास्तव

बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले आरके श्रीवास्तव देश में मैथेमैटिक्स गुरु के नाम से मशहूर हैं। खेल-खेल में जादुई तरीके से गणित पढ़ाने का उनका तरीका लाजवाब है। कबाड़ की जुगाड़ से प्रैक्टिकल कर गणित सिखाते हैं। आर्थिक रूप से सैकड़ों गरीब स्टूडेंट्स को आईआईटी, एनआईटी, बीसीईसीई सहित देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पहुँचाकर उनके सपने को पंख लगा चुके हैं।

इनके द्वारा चलाया जा रहा नाइट क्लासेज अभियान अद्भुत, अकल्पनीय है। स्टूडेंट्स को सेल्फ स्टडी के प्रति जागरूक करने लिये 450 क्लास से अधिक बार पूरी रात लगातार 12 घंटे गणित पढ़ा चुके हैं। अन्य राज्यो के शैक्षणिक संस्थाएँ भी इन्हें गेस्ट फैकल्टी के रूप में अपने यहा शिक्षा देने के लिये बुलाते है। इनकी शैक्षणिक कार्यशैली की खबरें देश के प्रतिष्ठित अखबारों में छप चुकी हैं, वर्ल्ड रिकॉर्डस में भी नाम दर्ज है, विश्व प्रसिद्ध गूगल ब्वाय कौटिल्य के गुरु के रूप में भी देश इन्हें जानता है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story