×

Rk Srivastava: मैथमेटिक्स गुरु ने टोक्यो ओलंपिक पदक विजेताओं को किया सम्मानित

Rk Srivastava: 540 गरीब छात्रों को पढ़ाकर इंजीनियर बनाने वाले विश्व प्रसिद्ध गुरु आरके श्रीवास्तव ने टोक्यो ओलंपिक पदक विजेताओं को सम्मानित किया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Dharmendra Singh
Published on: 27 Aug 2021 7:13 PM GMT (Updated on: 28 Aug 2021 9:39 AM GMT)
RK Srivastava
X

टोक्यो ओलंपिक पदक विजेताओं के साथ आरके श्रीवास्तव (फोटो: सोशल मीडिया) 

Rk Srivastava: एक रुपया गुरु दक्षिणा में 540 गरीब छात्रों को पढ़ाकर इंजीनियर बनाने वाले विश्व प्रसिद्ध गुरु ने टोक्यो ओलंपिक पदक विजेताओं को सम्मानित किया। हम बात कर रहे हैं देश के चर्चित शिक्षक आरके श्रीवास्तव की जिन्होने फोन कर कुछ ओलंपिक पदक विजेताओं के परिवार और कुछ खिलाडियों को बधाई और शुभकामनायें दी। साथ ही इन पदक विजेता खिलाडियों से मिलकर उनको सम्मानित भी किया।

इस वर्ष भाला फेंक के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने स्वर्ण पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक को भारत के लिए ऐतिहासिक बना दिया। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने 7 पदक अपने नाम किए। इसी के साथ भारत ने ओलंपिक इतिहास में टोक्यो में सबसे ज्यादा पदक जीतने का रिकॉर्ड बना लिया। भारत ने इस बार कुल सात मेडल जीते, जिसमें 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज रहे। इससे पहले देश को 2012 लंदन ओलंपिक में 6 पदक (2 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज) मिले थे।
बता दें कि टोक्यो में भारत की तरफ से भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड, वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और रेसलर रवि कुमार दहिया ने सिल्वर मेडल दिलाया, तो वहीं शटलर पीवी सिंधु, रेसलर बजरंग पूनिया, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन और पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता, तो वहीं महिला हॉकी ने बेहतर प्रदर्शन कर देशवासियों का दिल जीता।
आरके श्रीवास्तव ने भारतीय महिला हाॅकी टीम की कैप्टन रानी रामपाल जिन्हें हाॅकी खेल की रानी भी कहा जाता है उनके संघर्षों को सलाम किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सही में रियल हीरो हैं ओलंपिक पदक विजेता रवि दहिया जी।
आरके श्रीवास्तव ने कहा कि 41 वर्षों के बाद हॉकी में पदक मिला। कभी ढाबे पर सफाई कर्मचारी थे सुमित बाल्मीकि, लेकिन अपने मेहनत के बल पर ओलंपिक खेलने पहुंचे और अपने पहले ही ओलंपिक में गजब का खेल दिखाया। सुमित को मैंने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story