×

हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को पद्मश्री मिलने पर बोले "1रू गुरु दक्षिणा" वाले शिक्षक, लाखों-करोड़ों बेटियों के लिये आप प्रेरणादायक

बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले आरके श्रीवास्तव देश में मैथेमैटिक्स गुरु के नाम से मशहूर हैं। खेल-खेल में जादुई तरीके से गणित पढ़ाने का उनका तरीका लाजवाब है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 12 Nov 2021 6:54 PM GMT
हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को पद्मश्री मिलने पर बोले 1रू गुरु दक्षिणा वाले शिक्षक, लाखों-करोड़ों बेटियों के लिये आप प्रेरणादायक
X

RK Srivastava Mathematics : गरीब परिवार की बेटी ने अपने संघर्ष के बल पर पद्मश्री पाकर जग में नाम रोशन किया है। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को पद्मश्री से नवाजा जाने पर "1रू गुरु दक्षिणा" वाले शिक्षक (RK Srivastava Mathematics) ने कहा आपकी सफलता गाँव की लाखों-करोड़ों बेटियो के लिये प्रेरणादायक है।

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को देश के सबसे बड़े चौथे नागरिक पुरस्कार पद्मश्री 2020 से नवाजा गया है। दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से रानी रामपाल ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी

उल्लेखनीय है कि रानी रामपाल टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी की थी। पहली बार ओलिंपिक में टीम ने इतना शानदार प्रदर्शन किया था। रानी रामपाल ने यह अवार्ड भारतीय महिला हॉकी टीम, हॉकी प्रेमियों व देश के गौरव को समर्पित किया है।


टोक्यो ओलंपिक (Tokyo 2020) में भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women Hockey Team) ब्रॉन्ज मेडल तो जीतने से चूक गई, लेकिन आखिरी के कुछ मुकाबलों में जिस तरह की जिद और जुनून टीम ने दिखाई, उसने सारे देश का दिल जीत लिया।

टीम की इस कायापलट के पीछे जितना अहम योगदान कोच और खिलाड़ियों का था ,उतना ही महत्वपूर्ण रोल कप्तान रानी रामपाल (Rani Rampal) का था । अब उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली में पद्मश्री (Padam Shri) पुरस्कार से सम्मानित किया है। रानी को कुछ दिन पहले ही मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड (Dhayan Chand Khel Ratna) भी मिला था।

1 रुपया में पढ़ाते हैं आरके श्रीवास्तव, 559 गरीब स्टूडेंट्स को बना चुके हैं इंजीनियर

बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले आरके श्रीवास्तव (Bihar Ke RK Srivastava) देश में मैथेमैटिक्स गुरु (RK Srivastava Mathematics) के नाम से मशहूर हैं। खेल-खेल में जादुई तरीके से गणित पढ़ाने का उनका तरीका लाजवाब है। कबाड़ की जुगाड़ से प्रैक्टिकल कर गणित (RK Srivastava Mathematics) सिखाते हैं। आर्थिक रूप से सैकड़ों गरीब स्टूडेंट्स को आईआईटी, एनआईटी, बीसीईसीई सहित देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पहुँचाकर उनके सपने को पंख लगा चुके हैं।

इनके द्वारा चलाया जा रहा नाइट क्लासेज अभियान अद्भुत, अकल्पनीय है। स्टूडेंट्स को सेल्फ स्टडी के प्रति जागरूक करने लिये 450 क्लास से अधिक बार पूरी रात लगातार 12 घंटे गणित पढ़ा चुके हैं।


अन्य राज्यों के शैक्षणिक संस्थाएँ भी इन्हें गेस्ट फैकल्टी के रूप में अपने यहां शिक्षा देने के लिये बुलाते है। इनकी शैक्षणिक कार्यशैली की खबरें देश के प्रतिष्ठित अखबारों में छप चुकी हैं, वर्ल्ड रिकॉर्डस में भी नाम दर्ज है, विश्व प्रसिद्ध गूगल ब्वाय कौटिल्य के गुरु के रूप में भी देश इन्हें जानता है।

आरके श्रीवास्तव(Bihar Ke RK Srivastava) चुटकले और कबाड़ों के जरिए से खेल-खेल में बच्चों को गणित की मुश्किल पढ़ाई करवाते हैं। कबाड़ को जुगाड़ से खिलौने बनाकर प्रैक्टिकल में यूज करते हैं। वो सामाजिक सरोकार से गणित को जोड़कर, सवाल हल करना बताते हैं।

पूरी रात 12 घंटे गणित की पढ़ाई


मैथेमैटिक्स गुरू(RK Srivastava Mathematics) आरके श्रीवास्तव(Bihar Ke RK Srivastava) 52 तरीके से पाइथागोरस प्रमेय (Pythagoras theorem) को सिद्ध कर दुनिया को हैरान कर चुके हैं। वो 450 से ज्यादा बार फ्री नाईट क्लासेज चलाकर भी सुर्खियां बटोर चुके हैं। उनकी क्लास में स्टूडेंट पूरी रात 12 घंटे गणित की पढ़ाई कर चुके हैं। जो खुद मैं हैरान करने वाली बात है।

गरीब परिवार में जन्मे बिक्रमगंज रोहतास के आरके श्रीवास्तव का जीवन काफी संघर्ष से भरा रहा। जिससे लड़ते हुए वह अपनी पढ़ाई पूरी की। लेकिन टीबी की बीमारी के कारण आईआईटी की प्रवेश परक्षा नहीं दे पाए। बाद में ऑटो चलने से होने वाले इनकम से परिवार का भरण-पोषण होने लगे।

रामानुजन और वशिष्ठ नारायण सिंह को आदर्श मानने वाले आरके श्रीवास्तव(Bihar Ke RK Srivastava) बाद में कोचिंग पढ़ाने लगे। गणित के लिए इनके द्वारा चलाया जा रहा निःशुल्क नाईट क्लासेज अभियान पूरे देश मे चर्चा का विषय बना हुआ है। इस क्लास को देखने और उनका शैक्षणिक कार्यशैली को समझने के लिए कई विद्वान उनके इंस्टीट्यूट आ चुके हैं।


Dhayan Chand Khel Ratna, Indian Women Hockey Team, Tokyo 2020, Pythagoras theorem, Mathematics Guru RK Srivastava, Mathematics Guru fame RK Srivastava, Bihar, , RK Srivastava Mathematics Guru , rk srivastava bihar, rk srivastava mathematics, famous mathematicians, rk srivastava mathematics, Bihar Ke RK Srivastava, Indian women hockey team Rani Rampal, Rani Rampal

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story