×

Bihar Accident Today: समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बोलरों ने 50 को रौंदा, 5 की हालत गंभीर

Bihar News Today: भुइयां बाबा का पूजा करने के लिए जा रहे करीब 50 लोगों को तेज रफ्तार बोलेरे ने कुचल दिया। इसमें 15 लोग घायल हो गए। वहीं 35 लोगों को चोटें आईं हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 28 Nov 2022 5:40 AM GMT
Bihar News
X

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में करवाया गया भर्ती 

Bihar Road Accident Today 28 November: समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। भुइयां बाबा का पूजा करने के लिए जा रहे करीब 50 लोगों को तेज रफ्तार बोलेरे ने कुचल दिया। इसमें 15 लोग घायल हो गए। वहीं 35 लोगों को चोटें आईं हैं। इसमें से 5 लोगों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद भाग ने बोलरों चालक को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया है। लोगों का कहना है कि चालक नशे में था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से 3 लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि जितवारपुर इलाके के कन्हैया चौक के पास हादसा हुआ। रविवार मध्य रात्रि करीब 50 लोग भुइयां बाबा के पूजा को लेकर ब्रह्म स्थान पूजा करने जा रहे थे। अचानक शहर की ओर से आ रही बोलेरो ने कई लोगों को कुचल दिया। चालक को हिरासत में लिया गया है। उसका मेडिकल जांच करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही शराब पीने की पुष्टि हो पाएगी।


घायलों की पहचान जितवारपुर कन्हैया गांव की नीतू कुमारी, सत्यम कुमारी, रीना देवी, रीना चौधरी, निशा कुमारी, जगदीश महतो, गुड़िया कुमारी, राजा चौधरी , अमरजीत कुमार समेत 15 लोग शामिल हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रात करीब एक बजे हमलोग काली मंदिर पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने कुचल दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक सभी लोग इसकी चपेट में आए गए। पुलिस से अपील है कि वो इस मामले को गंभीरता से ले और ड्राइवर पर कड़ी कार्रवाई करे। रात में भी वाहन जांच अभियान चलाया जाए। इससे पहले वैशाली में ट्रक ने 8 लोगों को रौंद दिया था। आठों लोगों की मौत हो गई थी। इसमें भी ट्रक चालक की नशे में होने की बात सामने आई थी। अगर पुलिस रात में जांच अभियान चलाकर नशेड़ी चालक को पकड़ लेंगे तो हादसों में लगाम लग सकता है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story