×

CM नीतीश के 'राम' पर JDU में घमासान, अशोक चौधरी बोले- कुछ भी बोलते हैं, मुख्यमंत्री की वजह से मिली प्रतिष्ठा

बिहार की नीतीश सरक़ार में मंत्री अशोक चौधरी ने आज तंज कसते हुए कहा, कि 'आरसीपी सिंह खुद साबित कर गए कि केंद्रीय मंत्री वो नीतीश जी की जानकारी के बगैर ही बन गए।'

Network
Newstrack Network
Published on: 8 July 2022 11:49 AM GMT (Updated on: 8 July 2022 12:07 PM GMT)
ruckus in jdu minister ashok chaudhary big attack on rcp singh
X

अशोक चौधरी, नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह

Bihar Politics : राम चंद्र प्रसाद सिंह (Ram Chandra Prasad Singh) यानी आरसीपी सिंह (RCP Singh) इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। जब से उन्होंने मीडिया के सामने पीएम मोदी (PM Modi) की कृपा वाला बयान दिया है, तब से जनता दल यूनाइटेड (JDU) उन पर लगातार हमला बोल रही है। शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के करीबी और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) ने कहा, कि 'आरसीपी सिंह को नीतीश जी की वजह से ही प्रतिष्ठा मिली। बोलने वाले कुछ भी बोलते रहे हैं। सीएम की कृपा से उन्हें बड़े-बड़े पद मिले।'

बिहार की नीतीश सरक़ार में मंत्री अशोक चौधरी ने आज तंज कसते हुए कहा, कि 'आरसीपी सिंह खुद साबित कर गए कि केंद्रीय मंत्री वो नीतीश जी की जानकारी के बगैर ही बन गए।'

'बयान देने से पहले सोचना चाहिए'

दूसरी तरफ, जदयू प्रवक्ता अरविंद निषाद (JDU spokesperson Arvind Nishad) ने भी आरसीपी सिंह पर हमला बोला। उनका आरोप है कि 'केंद्रीय मंत्री अपनी मर्जी से ही बन गये थे। इसके पीछे, उनकी इमानदारी नहीं थी, ना मेहनत और न ही संघर्ष। उन्होंने कहा कि, लोगों को बयान देने से पहले सोचना चाहिए।'

'आरसीपी सिंह को कौन जानता था'

भवन निर्माण मंत्री के कहा कि, 'नीतीश कुमार के कृपा के बिना जेडीयू का कोई भी नेता आगे नहीं बढ़ सकता। आरसीपी सिंह पहले किस पार्टी में थे उनको कोई जानता था? यह सबको पता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा से दो बार राज्यसभा सांसद बने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और अध्यक्ष भी बने।'

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि, कुछ दिन पहले ही हैदराबाद (Hyderabad) से एक तस्वीर वायरल हुई थी। इसमें भाजपा के कार्यकर्ता आरसीपी सिंह का स्वागत करते दिखे थे। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि आरसीपी सिंह भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। इसी बीच, बिहार बीजेपी के शीर्ष नेता ने इन कयासों को खारिज कर दिया था। जिसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह दिल्ली से पटना लौटे। यहां उन्होंने बयान दिया कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कृपा से मंत्री बने थे। ये बात जदयू नेताओं को नागवार गुजरी। इसके बाद एक के बाद एक जदयू नेताओं ने आरसीपी सिंह पर हमला बोलना शुरू कर दिया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story