×

Bihar News: सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में शामिल शूटर बिहार से गिरफ्तार, सलमान खान की हत्या की थी रची साजिश

Bihar News Today: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में शामिल इंटरनेशनल शूटर करण मान को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार पुलिस की टीम ने उसे जमुई से दबोचा।

Network
Newstrack Network
Published on: 28 Sep 2022 5:00 AM GMT
Bihar News In Hindi
X

सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में शामिल इंटरनेशनल शूटर जमुई से गिरफ्तार

Bihar News: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड (punjabi singer sidhu moose wala murder case) में शामिल इंटरनेशनल शूटर करण मान (International Shooter Karan Mann) को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार पुलिस की टीम (Bihar Police Team) ने उसे जमुई से दबोचा। करण मान गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लांडा गिरोह का शूटर है। बता दें कि ये वही लांडा गिरोह है जिसने हाल में ही बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Actor Salman Khan) की हत्या की साजिश रची थी। वहीं इससे पहले भी 2017 में पंजाब के मोहाली में पुलिस इंटेलिजेंस ऑफिस हमले में भी करण मान नामजद अभियुक्त है। पंजाब पुलिस कई साल से इसे तलाश कर रही थी।

पुलिस ने छापेमारी करते हुए करण मान को किया गिरफ्तार: DSP

जमुई के DSP राकेश ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया जाता है कि इसके छिपे होने की सूचना जमुई एसपी शौर्य सुमन को लगी। इसके बाद एक टीम बनाई गई। जिसमें गरही, खैरा थाना तथा तकनीकी सेल के जवान के अलावा अन्य जवानों को शामिल किया गया। पुलिस ने छापेमारी करते हुए करण मान को खैरा के गरही इलाके के अरुणवाबांक गांव के एक घर से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि इस गिरोह के मुख्य सरगना लखबीर सिंह उर्फ लंडा कनाडा में रहकर पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, जयपुर सहित कई राज्यों में अपने शुटर के जरीय संगीन अपराध को अंजाम देता है।

गिरफ्तार करण मान को जमुई पुलिस ने पंजाब पुलिस को सौपा

सूत्र बताते है कि इसके गिरोह में 50 से अधिक एके-47 हथियार के अलावा कई विदेशी हथियार है। फिलहाल गिरफ्तार करण मान को जमुई पुलिस ने पंजाब पुलिस को सौप दिया। बताया जा रहा है कि करण मान की गिरफ्तारी के बाद मूसेवाला हत्याकांड मामले में बड़े खुलासे हो सकते है। गैंगस्टर लखबीर लंडा के कहने पर ही भारत में ये शूटर काम करता था। अपराध की दुनिया में आरोपी का काफी नाम है। गिरफ्तार करण मान हथियार और नशीले पदार्थ की तस्करी के गैंग का भी सहयोगी है। लंडा के बारे में भी पुलिस बदमाश से पूछताछ करेगी।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story