×

Siwan Mahaviri Akhara Procession: महावीरी अखाड़ा के जुलूस पर हमले के बाद दो पक्षों में पथराव, आगजनी

Siwan Mahaviri Akhara Procession: जुलूस जैसे ही पुरानी बाजार के पास पहुंचा। इसी दौरान एक मकान की छत पर एक पक्ष के कुछ उपद्रवी चढ़ गये। इसके बाद जुलूस पर पथराव करना शुरू कर दिया।

Network
Newstrack Network
Published on: 9 Sep 2022 2:55 AM GMT
Siwan arson
X

 Siwan arson

Click the Play button to listen to article

Siwan Mahaviri Akhara Procession: सीवान में महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लोग पथराव करने लगे। कुछ लोग धार्मिक स्थल के छत पर चढ़कर पथराव करने लगे।इनमें कुछ महिलाएं भी लोगों पर पत्थर फेंकते दिखीं। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने एक पान की गुमटी में आग लगा दी।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने में जुट गए। लेकिन दोनों पक्ष के लोग पत्थर बरसाते रहे। इसमें छह पुलिसकर्मी समेत 18 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद बड़हरिया थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में तनाव का माहौल है। डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। प्रशासन ने हालात को काबू करने के लिए इलाके में धारा 144 लगा दिया है।

एसपी शैलेंद्र कुमार सिन्हा का कहना है कि असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है। 10 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। जो लोग भी इलाके में अशांति फैलाने का साजिश रच रहे हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। बता दे कि गुरुवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस गली गली चप्पे-चप्पे पर कैंप कर रही है। पुलिस की तकनीकी सेल सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है।

बताते चलें कि 9 सितंबर को बड़हरिया में लगने वाले महावीर झंडा मेले से पहले 8 सितंबर को जुलूस निकाला गया था। जुलूस जैसे ही निकल कर पुरानी बाजार के पास पहुंचा। इसी दौरान एक मकान की छत पर एक पक्ष के कुछ उपद्रवी चढ़ गये। इसके बाद जुलूस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने उपद्रवियों को रोकने की कोशिश की। जिसके बाद उपद्रवियों के ईंट पत्थर से बड़हरिया थाने के एक सब इंस्पेक्टर दो ASI तथा तीन सिपाहियों समेत कुल 6 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story