×

Bihar: पत्नी ने साथ जाने से किया इनकार तो पति बना 'खूंखार', सास को मार दी गोली

समस्तीपुर जिले में एक दामाद ने सास की गोली मारकर हत्या कर दी। पति-पत्नी के बीच विवाद में बीच-बचाव करने पहुंची सास को गुस्साए दामाद ने गोली मार दी। सास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Network
Newstrack Network
Published on: 16 July 2022 9:00 AM GMT
youth shot parents in family dispute seven rounds fired from licensed weapon in prayagraj
X

प्रतीकात्मक चित्र  (photo: social media )

Samastipur Crime News : बिहार (Bihar) के समस्तीपुर जिले में एक सनकी दामाद ने अपनी सास की हत्या कर दी। मृतका की पहचान रहुआ गांव (Samastipur Rahua Village) निवासी सुरेंद्र सुधांशु की पत्नी निर्मला सुधांशु (50 वर्ष) के रूप में हुई। घटना रोसरा थाना (Rosera, Samastipur) इलाके की है। इस हत्याकांड की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

क्या है मामला?

बताया जाता है, शुक्रवार रात मनोज कुमार अपनी पत्नी के साथ ससुराल आया था। पत्नी ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद दोनों आपस में उलझ गए।बात मारपीट तक आ गई। इसी बीच सास बीच-बचाव करने पहुंची तो मनोज उनसे भी उलझ गया। देखते ही देखते मनोज उग्र हो गया। पिस्टल निकालकर फायरिंग करने लगा। इसमें एक गोली उसकी सास निर्मला सुधांशु को लगी।


डॉक्टर ने किया मृत घोषित

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के विवाद में युवक ने महिला की हत्या कर दी। स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी युवक मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से हथियार भी मिले हैं। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले पर मनोज की पत्नी काजल का कहना है कि उसके पति ने उसकी मां को मार डाला। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और स्पीडी ट्रायल चलाकर उसे कड़ी सजा दिलाए।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story