×

Bihar Board 12th Result 2023: स्टूडेंट यहां चेक करें अपना रिजल्ट

Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि रिजल्ट बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर द्वारा जारी किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह भी उपस्थित रहें।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 21 March 2023 6:27 PM IST (Updated on: 21 March 2023 8:09 PM IST)
Bihar Board 12th Result 2023: स्टूडेंट यहां चेक करें अपना रिजल्ट
X
Bihar Board 12th Result 2023 (Photo: Social Media)

Bihar Board 12th Result 2023 Updates: बिहार बोर्ड परीक्षा के परिणाम का 13 लाख से ज्यादा छात्र इंतजार कर रहे थे। आज 21 मार्च को दोपहर 2 बजे बिहार बोर्ड का रिजल्‍ट जारी कर दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार एजुकेशन बोर्ड यानी बीएसईबी की ओर से 12वीं के रिजल्ट को अपलोड़ किया गया है।

बिहार बोर्ड का ऐसे चेक करें रिजल्ट
BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
अब होम पेज पर Bihar Board 12th Result 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन और रोल नंबर दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
रिजल्ट चेक करें और पेज को सेव करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

बोर्ड परीक्षा में यह पासिंग अंक
बिहार बोर्ड जल्द ही बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2023 घोषित करने की उम्मीद है। जबकि वर्ष 2022 में लगभग 80.15% छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा को पास किया था। रिजल्ट 16 मार्च को 2022 को बिहार बोर्ड द्वारा घोषित किया गया है। सभी छात्रों को पास होने के लिए हर विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होते है। जबकि भाषा विषयों में पास होने के लिए मात्र 30% अंक की जरूरत होती है।

बिहार के शिक्षा मंत्री जारी किया रिजल्ट

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि रिजल्ट बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर द्वारा एक समारोह में जारी किया गया है। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी पहले की पूरी कर लाी गई जिसके बाद दो बजे रिजल्ट जारी करने का समय रखा गया था। यह रिजल्ट घोषणा कार्यक्रम दोपहर दो बजे सिन्हा लाइब्रेरी रोड स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुख्य भवन के सभागार में हुआ है।

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Next Story