×

Bihar Encounter: तनिष्ठ शोरूम का लुटेरा चुनमुन झा मुठभेड़ में ढेर, एक अन्य बदमाश फरार

Bihar Encounter: पुलिस को यह सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी चुनमुन झा अपने गैंग के साथियों के साथ नरपतगंज में छिपा है। इसके बाद पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की।

Shishumanjali kharwar
Published on: 22 March 2025 3:24 AM
bihar news
X
bihar news

Bihar Encounter: बिहार के अररिया जिले में एसटीएफ ने मुठभेड़ में पूर्णिया के चर्चित तनिष्ठ शोरूम लूटकांड में वांछित चल रहे कुख्यात अपराधी चुनमुन झा को मार गिराया। शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में गोली लगने के बाद चुनमुन झा गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मुठभेड़ के दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गये हैं। जिनका उपचार चल रहा है। वहीं एक अन्य बदमाष में मुठभेड़ में घायल हुआ है। लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया। एसटीएफ की यह मुठभेड़ नरपतगंज के थलहा नहर के पास हुई।

कई लूटकांड का मास्टरमाइंड था चुनमुन झा

मिली जानकारी के अनुसार अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा नहर के पास शनिवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को यह सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी चुनमुन झा अपने गैंग के साथियों के साथ नरपतगंज में छिपा है। इसके बाद पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गयी।

मुठभेड़ में पूर्णिया तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा के पैर और सीने पर तीन गोलियां लगीं। गोली लगने के बाद वह बेहोष होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस उपचार के लिए उसे अररिया सदर अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य बदमाश भी मुठभेड़ में घायल हुआ है। मजलिसपुर पलासी का रहने वाला चुनमुन झा कई लूटकांड का मास्टरमाइंड और कुख्यात अपराधी था।

मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से की गयी फायरिंग में पुलिस के तीन जवान घायल हुए है। घायल जवानों में नरपतगंज थानेदार कुमार विकास, एसटीएफ जवान मोहम्मद मुश्ताक और शहाबुद्दीन को गोली लगी है। वहीं मुठभेड़ में बदमाशों के गैंग के एक अन्य अपराधी के पैर में भी गोली लगी। लेकिन वह फरार हो गया है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!