×

Tejashwi Yadav Bangla : चुनाव से पहले छिना पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का बंगला, जनिये क्या है वजह

Tejashwi Yadav Bangla : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार की सियासत तब और गरमा गई है, जब राजद नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव सहित कई बड़े नेताओं का बंगला छिन गया है।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 1 April 2024 11:20 AM GMT
Tejashwi Yadav Bangla
X

Tejashwi Yadav Bangla : चुनाव से पहले छिना पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का बंगला (Photo - Social Media)

Tejashwi Yadav Bangla : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी महकमों में हलचल मची हुई है। इस बीच चुनाव से ठीक पहले बिहार की सियासत तब और गरमा गई है, जब राजद नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव सहित कई बड़े नेताओं का बंगला छिन गया है। दरअसल, बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने सोमवार (01 अप्रैल, 2024) को सभी मंत्रियों को सरकारी बंगला आबंटित कर दिया गया है। बता दें कि बिहार में नीतीश के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने के बाद हुए मंत्रिमंडल विस्तार के समय से मंत्रियों को बंगले का इंतजार था।

बिहार में गठबंधन की सरकार बनने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री थे, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। बिहार में नई सरकार बनने के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया था, लेकिन एनडीए सरकार के मंत्रियों को आवास नहीं आबंटित किया गया था। मंत्रिमंडल विस्तार के समय से ही नेताओं को अपने बंगले का इंतजार था। अब बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने मंत्रियों को सरकारी बंगला आवंटित कर दिया है। हालांकि इस बीच चर्चा ये है कि एनडीए सरकार ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का सरकारी ने बंगला छीन लिया है।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिला बंगला

बता दें कि बिहार में 5 देशरत्न मार्ग का बंगला उपमुख्यमंत्री ने नाम से ही अलॉट होता रहा है, अब तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री नहीं है। इसलिए सरकार ने नए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को यह बंगला अलॉट कर दिया गया है। वहीं, बिहार में एक पोलो रोड का बंगला हमेशा से नेता प्रतिपक्ष के नाम अलॉट होता रहा है। इसलिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को यह बंगला आबंटित कर दिया है।

वहीं, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का 3 स्ट्रैंड रोड वाला सरकारी आवास अब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा हो दिया गया है।

जानिये, किसे मिला कौन सा बंगला

मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल को 7 वीर चंद्र पटेल पथ

मंत्री रेणु देवी को चार स्टैंड रोड आवास

मंत्री हरि साहनी को 20 सेट डुपलेक्स बंगला गर्दनीबाग

मंत्री नीरज कुमार सिंह को 112 नेहरू पथ

मंत्री सुरेंद्र मेहता को डुप्लेक्स बंगला गर्दनीबाग

मंत्री जनक राम को 6 पोलो रोड

मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता को डुप्लेक्स बंगला गर्दनीबाग

मंत्री कृष्णनंदन पासवान को डुप्लेक्स बंगला गर्दनीबाग

मंत्री संतोष कुमार सिंह को 41 हार्डिंग रोड बंगला

मंत्री प्रेम कुमार को 3 सर्कुलर रोड

मंत्री मंगल पांडे को 4 ट्रेलर रोड

मंत्री नितिन नवीन को 3 ट्रेलर रोड

मंत्री नीतीश मिश्र को 9 मेंगल्स रोड का आवास

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story