Bihar: बिहार में अब मुख्यमंत्री पद के लिए घमासान, तेजस्वी यादव के नाम पर चर्चा तेज

Bihar: बिहार में सीएम पद के लिए घमासान जारी है। खासकर जब से यह चर्चा तेज हुई है कि नीतीश कुमार पीएम पद की रेस में है। इसके बाद तेजस्वी यादव के भी मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज हो गई है।

Network
Newstrack Network
Published on: 30 Sep 2022 1:46 PM GMT
Bihar News In Hindi
X

नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव। 

Bihar: महागठबंधन की सरकार बनने के बाद सियासी पिच पर घमासान जारी है। पक्ष विपक्ष के नेता एक दूसरे पर हमला करने का एक भी मौका नहीं चूक रहे। खासकर जब से यह चर्चा तेज हुई है कि नीतीश कुमार (Nitish Kuamr) पीएम पद की रेस में है। इसके बाद तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के भी मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज हो गई है। अब तो राजद नेता (RJD Leader) खुल के कहने लगे हैं कि अगले विधानसभा में तेजस्वी ही मुख्यमंत्री होंगे और नीतीश उन्हें गद्दी सौंप देंगे। हाल में ही वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी (Senior leader Shivanand Tiwari) ने यहां तक कह दिया था कि नीतीश कुमार को आश्रम चले जाना चाहिए और कुर्सी तेजस्वी यादव को सौंप देनी चाहिए।

2023 में तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे: जगदानंद सिंह

शुक्रवार को शिवानंद तिवारी की बात को बल तब मिला जब राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी इस पर मुहर लगा दी। जगदानंद सिंह ने एक कदम आगे बढ़ते हुए कहा कि 2023 में तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे और नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति करेंगे इस बात के बाद बिहार में सियासी घमासान तेज हो गया।

जगदानंद सिंह गलतफहमी में है: सुशील मोदी

उनके इस बयान के बाद राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि जगदानंद सिंह गलतफहमी में है कि 2023 में नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव को कुर्सी सौंप देंगे। भले नीतीश कुमार ने कोई डील की हो लेकिन, आज तक नीतीश कुमार ने किसी भी डील को पूरा नहीं किया है।

सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि धोखा देना नीतीश जी फितरत है। दो बार उन्होंने भाजपा को धोखा दिया, दो बार उन्होंने लालू यादव को धोखा दिया, तीन बार उन्होंने बिहार की जनता को धोखा दिया, जीतन राम मांझी को धोखा दिया। सुशील मोदी ने लालू यादव से अपील किया कि कभी भी नीतीश कुमार पर भरोसा मत कीजिएगा, वह भरोसे के लायक नहीं हैं।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story