×

Bihar Politics: तेजस्वी का तंज- बिहार में कानून व्यवस्था बद से बदतर; BJP नेता को वाई श्रेणी की सुरक्षा क्यों?

Bihar Politics: उन्होंने कहा कि भाजपा के अधिकांश नेताओं को केंद्र सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा की सुरक्षा प्रदान की है। क्योंकि उन्हें अपनी ही डबल इंजन सरकार, गृहमंत्री, गृह विभाग और बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है।

Network
Newstrack Network
Published on: 1 July 2022 2:33 PM GMT
Tejashwi Yadav
X

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Social media)

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, " राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गई है। सरकार के अंदर ही जब स्थिति इस सीमा तक अविश्वासपूर्ण, अराजक और विस्फोटक हो गई। BJP के उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों व सांसदों को अपनी ही राज्य सरकार की पुलिस, विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर यकीन नहीं रहा तो कहा ही क्या जाए?

अपनी ही बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं

उन्होंने कहा कि भाजपा के अधिकांश नेताओं को केंद्र सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा की सुरक्षा प्रदान की है। क्योंकि उन्हें अपनी ही डबल इंजन सरकार, गृहमंत्री, गृह विभाग और बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है। जो उपमुख्यमंत्री, भाजपाई मंत्री, विधायक और सांसद स्वयं की सरकार में सुरक्षित नहीं महसूस करते हैं। वे जनता को कैसे सुरक्षा का अहसास दिलाएंगे।

तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि NDA के नेता चुनावी प्रचार के दौरान सुशासन की सरकार बताते हैं। वहीं चुनाव बाद आरोप-प्रत्यारोप, मान-मनव्वल, गाली-गलौज, छूरा-भोंक, दोषारोपण और छींटाकशी का माहौल बनाए रहते हैं।

सरकार पर सवाल करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार बताए कि उसने बिहार के दर्जनों भर छुटभैये भाजपाई नेताओं को केंद्रीय सुरक्षा प्रदान क्यों किया है? क्या करदाताओं की खून-पसीने की कमाई इन भाजपाई नेताओं का शौक पूरा करने के लिए है? क्या प्रधानमंत्री चुनाव में इसी मंगलराज की बात करते थे कि बिहार के सैकड़ों नेताओं को केंद्रीय सुरक्षा दी जाएगी? बिहार के स्थानीय नेताओं को केंद्रीय सुरक्षा देने का सीधा अर्थ यह है कि बिहार में भाजपा प्रायोजित संरक्षित व संपोषित गुंडाराज, जंगलराज और राक्षसराज अब भाजपा के ही हाथ से बेकाबू है और इन्हें अब अपनी ही बिहार सरकार पर भरोसा नहीं।

Rakesh Mishra

Rakesh Mishra

Next Story